बिलासपुर। शहर में लोग बायलर मुर्गे की पार्टी करके शान बघारते रहते है। स्टेट बैंक का एक मैनेजर लोन दिलाने का झांसा देकर महीनों तक देशी मुर्गी की पार्टी उड़ाता रहा। किसान लोन मिलने की आश में सैकड़ों मुर्गे बैंक मैनेजर के लिए कुर्बान चुका था। जब उसे लगा कि मैनेजर उसको बेवकूफ बना रहा है तो उसकी शिकायत SDM से कर दी और कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दे दी है। अब बैंक मैनेजर के हलाल होने की संभावना बढ़ गई है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम सरगंवा का है। यहां के कृषक रूपचंद मनहर ने SDM से शिकायत कि है जिसमें उसने बताया है कि पोल्ट्री फार्म का व्यापार करने के लिए उसने मस्तूरी के स्टेट बैंक में 12 लाख रुपये का लोन लेने के लिए आवेदन किया था। बैंक मैनेजर ने लोन पास करने के लिए 10 परसेंट कमीशन एडवांस में ले लिया। किसान ने यह पैसा देशी मुर्गी बेचकर दी थी। इसके बाद मैनेजर ने किसान को किसी न किसी बहाने से बुलाता और उससे देशी मुर्गे की पार्टी लेता रहा और लोन जल्दी पास करने का आश्वासन देता था। किसान का आरोप है मैनेजर हर शनिवार को आता और देशी मुर्गा की पार्टी उड़ाता। मैनेजर की मुर्गा पार्टी कई महीने तक चलता रहा लेकिन न तो उसका लोन पास हुआ और न ही कमीशन का पैसा वापस दिया। जबकि मुर्गा पार्टी का बिल
38,900 रुपये हो गया था। अंत में परेशान किसान ने इसकी शिकायत SDM से कर दी है। कलेक्टर के नाम SDM को दिए शिकायत में किसान ने बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने रुपये वापस दिलाने की मांग की है। पीड़ित किसान कहना है कि उसके पास मुर्गा पार्टी का 39000 का बिल भी है।
पीड़ित कृषक ने चेतावनी दी है कि यदि मैनेजर ने कमीशन का पैसा और मुर्गा पार्टी का बिल नहीं दिया तो 2 दिसम्बर से 6 दिसम्बर तक बैंक के सामने आमरण अनशन करेगा। इसके बाद भी राशि नही मिली तो वह कीटनाशक पीकर या पेट्रोल छिड़क कर बैंक के सामने अत्मदाह कर लेगा, इसकी जिम्मेदारी बैंक प्रबंधक की होगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
