ख़निज विभाग की कार्रवाई, दो हाइवा, दो टिप्पर और 1 जेसीबी जब्त

बिलासपुर। ख़जीज विभाग ने रेत, मिट्टी, गिट्टी के अवैध परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में दो हाइवा, दो टिप्पर और 1 जेसीबी जब्त किया गया है।

कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देशानुसार जिला खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा लगातार पूरे जिला में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण के संबंध नियमित सघन जांच किया जा रहा है। इस कड़ी में आज खनिज उड़नदस्ता दल द्वारा खनिज रेत के अवैध परिवहन करते पाये जाने पर 2 हाईवा को जप्त कर 1 हाईवा को पुलिस थाना कोनी में और 1 हाईवा को थाना सकरी के अभिरक्षा में रखा गया है। इसी प्रकार उड़नदस्ता दल द्वारा केंदा क्षेत्र में खनिज मिट्टी और मुरूम के अवैध उत्खनन करते पाये जाने पर 1 जेसीबी और 2 टिप्पर को जप्तकर पुलिस थाना केन्दा में अभिरक्षा मे रखा गया है। खनिज विभाग की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर +919406157580

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *