बिलासपुर। खनिज विभाग ने आज दूसरे दिन भी रेत – गिट्टी के अवैध परिवहन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की है। विभाग के अधिकारियों ने 2 हाइवा को गिट्टी और 4 ट्रेक्टर रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा है।
कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला खनिज अधिकारी के नेतृत्व में विभाग के अधिकारियों ने आज लगातार दूसरे दिन भी रेत चोरों के खिलाफ कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारी सुबह 5 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक अभियान चलाया और ग्राम लोधीपारा, कोनी, सेंदरी, कछार, लोफंदी, मंगला, धुरीपारा, लोखंडी, निरतू, घुटकू, सरकंडा, दर्री, सिरगिट्टी मे रेत खदान के साथ खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की। जांच में 2 हाईवा को खनिज निम्न श्रेणी चूना पत्थर/गिट्टी और 04 ट्रेक्टर को रेत का अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। खनिज विभाग के अधिकारियों ने जप्त वाहनों को पुलिस थाना कोनी एवं सरकंडा के अभिरक्षा में रखा गया है।
वैध अभिवहन पास/रायल्टी पर्ची के बिना खनिजों का परिवहन किये जाने के कारण सभी 06 वाहन चालकों/मालिकों के विरूद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 के तहत खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। जल्द ही इन वाहन मालिकों पर जुर्माने की कार्यवाही की जावेगी। खनिज विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
