बिलासपुर। प्रधान पाठक द्वारा महिला BEO के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। CR सुधरवाने गए प्रधान पाठक ने BEO को उसी के टेबल में गिराकर गला दबाने का प्रयास भी किया है। BEO के रिपोर्ट पर पुलिस ने हेड मास्टर के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के अभनपुर से बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां पर एक हेडमास्टर राजन बघेल ने महिला BEO धनेश्वरी साहू के साथ जमकर मारपीट की है। यही नहीं हेडमास्टर ने महिला BEO का गला दबाकर मारने की भी कोशिश की है। इस दौरान कार्यालय में मौजूद अन्य कर्मचारियों ने दोनों को छुड़ाया। इस मारपीट, गुत्थम गुत्था में महिला BEO के गले चोट लगी है। फिलहाल अभनपुर में पदस्थ विकास खंड शिक्षा अधिकारी धनेश्वरी साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार सोमवार सुबह 11.30 बजे ग्राम परसदा पूर्व माध्यमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक राजन बघेल BEO कार्यालय पहुंचा। वह अपने सीआर में सुधार कराना चाह रहे थे। मामले में बाबू यादुराम साहू ने आगे की कार्रवाई के लिए फाइल बीईओ के सामने पेश किया। राजन बघेल को सीआर में ‘ख’ दे दिया गया था। इसे सुधार कर ‘क’ करने के लिए बीईओ पर हेडमास्टर दबाव बना रहा था। ऐसा करने से मना करने पर वह फाइल बीईओ के चेहरे में मार दी और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद भी आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ और उसने महिला BEO के साथ मारपीट करने लगा। इस मारपीट में गुत्थम गुत्था होने लगी और देखते ही देखते हेडमास्टर में महिला BEO को उसी के टेबल में गिरा दिया और गला दबाने लगा। कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन उसने महिला बीईओ का गला दबा दिया। किसी तरह दोनो को छुड़ाया गया। इसके बाद महिला BEO ने हेडमास्टर के खिलाफ थाने में जाकर रिपोर्ट लिखाया है। फिलहाल घटना के बाद हेडमास्टर फरार हो गया है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 22, 2026कारगी के बीच सड़क मोहन पांडेय की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सहयोगियों की तलाश जारी
अंबिकापुरMarch 22, 2026वन वाटिका में 15 चीतलों की संदिग्ध मौत, चार निलंबित, कहीं कानन पेंडारी की घटना तो नहीं दोहरा रहा ?
बिलासपुरMarch 22, 2026शहीद वीर नारायण सिंह युवा प्रशिक्षण केन्द्र सोनाखान ने किया : ‘युवोजल उत्सव’ का आयोजन
बिलासपुरMarch 22, 2026प्रताप चौक के कपड़ा दुकान में लगी आग, जब जलकर खाक हो चुका तब पहुंचा दमकल
