बिलासपुर। आत्मानंद स्कूल में करोड़ों रुपए के ब्लेजर खरीदी का घोटाला सामने आ रहा है। कलेक्टर के देखरेख में एक – एक ब्लेजर 25000 हजार रुपए में खरीदा गया है। जबकि यही ब्लेजर बाजार में हजार रुपए से भी कम कीमत में मिल रही थी। जल्द ही इसकी जांच CAG से होने वाली है। आपको बता दे इस खरीदी के दौरान डॉ सारांश मित्तर बिलासपुर के कलेक्टर होते थे।
स्वामी आत्मानंद स्कूल भूपेश सरकार की सबसे बेहतरीन योजना थी। सरकार इस योजना को सफल बनाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाया था। स्कूलों के रिनोवेशन से लेकर फर्नीचर, ब्लेजर, ट्रैक शूट, टी शर्ट, उपकरण, LCD, सफाई उपकरण की खरीदी समेत हर तरह की खरीदी और निर्माण सीधे कलेक्टरों के देखरेख में हुई थी। सरकार जाने के बाद धीरे धीरे आत्मानंद स्कूल के घोटाले सामने आने लगे है। अभी जो मामला सुर्खियों में है वह बिलासपुर जिले के आत्मानंद स्कूलों का है। जहां ब्लेजर की खरीदी दो करोड़ रुपए का घोटाला होने की बात सामने आ रही है। इस घोटाले की शिकायत CAG में की गई है। बताया जा रहा है कि तब के कलेक्टर की देखरेख में बच्चों के लिए बाजार दर से ढाई गुना अधिक कीमत पर ब्लेजर खरीदा गया है। जिस ब्लेजर को खुले बाजार में हजार रुपए में आसानी से खरीदा जा सकता है उसे कलेक्टर ने थोक बाजार से ढाई हजार रुपए में खरीदी की है। ब्लेजर खरीदी के लिए यह फंड DMF (खनिज न्यास मद) के पैसे से की गई है। आपको बता दे बिलासपुर जिले में 31 आत्मानंद स्कूल है। जहां पढ़ने वाले बच्चों के लिए बिना टेंडर बुलाए ब्लेजर की खरीदी की गई है। कहने के लिए ब्लेजर की खरीदी प्रत्येक स्कूल ने स्वतंत्र रूप से की है। लेकिन वास्तविकता ये है कि ब्लेजर शहर के एक कपड़े की थोक दुकान से किया गया है। ब्लेजर की गुणवत्ता भी बेहद घटिया है। इस पूरी खरीदी में आत्मानंद स्कूलों के लिए बनाए गए नोडल अधिकारी की भूमिका भी संदिग्ध है। सरकारी नियमों के अनुसार 1 लाख से अधिक लागत वाली किसी भी खरीदारी के लिए ओपन टेंडर की प्रक्रिया अनिवार्य है। लेकिन इस मामले में इसे पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। इसी नियम का तोड़ निकालने के लिए प्रत्येक स्कूल को स्वतंत्र रूप से खरीदी करने के लिए कहा गया। आपको बता दे आत्मानंद स्कूल के निर्माण और खरीदी पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने भी सवाल खड़े किए थे। उन्होंने सत्ता बदलते ही तब के शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को पत्र लिखकर जांच कराने की मांग की थी।
00 शिकायत की CAG की टीम करेगी जांच
बिलासपुर जिले में संचालित 31 आत्मानंद स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए नियम विरुद्ध ब्लेजर की खरीदी की जांच महालेखाकार की टीम द्वारा जल्द ही किये जाने की जानकारी है। इस जांच से जिम्मेदारियां तय होंगी कि आखिर किनकी मिली भगत से करोड़ों रुपए की यह गड़बड़ी की है। कुल मिलाकर प्रदेश भर में संचालित आत्मानंद स्कूल अधिकारियों के लिए कमाई का जरिया बनकर रह गए हैं। बहरहाल देखना ये है कि बिलासपुर जिले के आत्मानंद स्कूलों में ब्लेजर की नियमविरुद्ध की गई खरीदी की जांच CAG किस तरह करती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
