बिलासपुर। मंगला शराब भट्टी के पास लुटपाट करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफतार किया है। आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम व सोने की अगूठी बरामद की है।
विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि मनीष कुमार कश्यप घुटकू स्थित कोल फील्ड कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्य करता है। दिनांक 04.12.2024 को शाम लगभग 04.00 बजे वह घुटकू स्थित कोल फील्ड कंपनी से काम करके दीनदयाल कॉलोनी मंगला स्थित अपने घर वापस आ रहा था। शाम लगभग 04.00 बजे के आसपास वह मंगला शराब भट्टी के पास पहुंचा था इसी समय चार लोग उनको रास्ते में रोक लिया और सभी एक राय होकर मारपीट करने लगे। मारपीट करने से प्रार्थी अपनी मोटर सायकल सहित गिर गया। तब मोनू गौतम ने बलपूर्वक उसके फूलपेंट के जेब में रखे नगद रकम 2,000 रू- रूपये को निकाल कर छीन लिया। इसी समय अमीर खान भी उसके दाहिने हाथ की तर्जनी उंगली में पहने सोने की अंगूठी जिसकी कीमत 12,000 रूपये है उसको बलपूर्वक छीन लिया। सभी लोग उससे मारपीट कर नगदी रकम व सोने की अंगूठी को लूट कर दीनदयाल कॉलोनी तरफ भाग गये। सूचना पर अपराध पंजीबद्ध की गई और इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारीयों को दी गई। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारी के निर्देशन पर ठीम तैयार कर आरोपीगणों को मंगला क्षेत्र में खोजबीन करके पकड़ा गया और थाना लाया गया। सभी आरोपियो से पुछताछ कर आरोपियों से लूटपाट किये गए नगदी रकम एवं सोने की अगूठी को जप्त किया गया और 05.12.2024 गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
00 आरोपीगणो का नाम
01. मोनू गौतम उर्फ हरिमंगल पिता धरम प्रकाश गौतम उम्र 30 साल नि० पंचमुखी हनुमान मंदीर के पास कुदुदंड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
02. अमीर खान पिता हमीद खान उम्र 29 साल शिव चौक कुदुदंड थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
03. आसिफ खान पिता लतीफ खान उम्र 28 साल नि० आजाद चौक मंगला बस्ती थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०
04. अथर्व तिवारी पिता स्व० बालाराम तिवारी उम्र 28 साल नि० एलआईजी 1003 दीनदयाल कॉलोनी मंगला, थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर छ०ग०
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
