रायपुर। खरोरा थाना अंतर्गत कोरासी गांव में एक युवक ने कई लोगों पर हथौड़े से हमला किया है। नशे की हालत में किए गए इस हमले से एक महिला की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घायलों का उपचार किया जा रहा है।
घटना शुक्रवार देर शाम की है। आरोपी डोगेंद्र उर्फ डब्बू पटेल को ग्रामीणों ने पहले जमकर पिटा उसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार कोरासी गांव का रहने वाला डोगेंद्र पटेल शुक्रवार देर शाम नशे की हालत में घर से एक लोहे का हथौड़ा (घन) लेकर निकला। जिसके बाद आरोपी ने रास्ते में जिसे भी देखा उस पर हथौड़े से हमला करना शुरु कर दिया। इस हमले में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रुप से घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम को गांव में पंचायत भवन के पास आरोपी डोगेन्द्र ने मनोज कुमार बंजारे को अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मनोज ने इनका विरोध किया तो आरोपी घर गया और अपने पास रखें लोहे के घन से उसके पैर में मार दिया और उसके मोटरसायकल में भी तोड़फोड़ की। वहां से निकालकर सोसायटी चौक से बगधरा तालाब के बीच गांव के जो भी लोग आए उस पर हथौड़े से हमला करता रहा और अपशब्द कहने लगा। जिसमें एक महिला कीर्ति साहू की मौत हो गई। अन्य घायलों में बीरन पटेल (55 वर्षीय), शोभाराम (60 वर्षीय), वीरेंद्र पटेल (55 वर्षीय), भागुराम वर्मा (46 वर्षीय), नीलकंठ साहू (65 वर्षीय), रामूलाल (55 वर्षीय) आदि शामिल है। घायलों का उपचार किया जा रहा है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
