आबकारी विभाग ने होटल हैवंस पार्क में पकड़ी हरियाणा की शराब, क्या बार संचालक शराब की तस्करी में शामिल है ?

बिलासपुर। शहर के बीच होटल हैवंस पार्क के बार में हरियाणा की शराब परोसी जा रही थी। आबकारी विभाग ने छापामार कार्रवाई कर शराब बोतले जप्त कर ली है। अब सवाल ये उठ रहा है कि बार संचालक को ये शराब मिली कहां से ? क्या बार का संचालक शराब की तस्करी में खुद शामिल है ? या तस्कर कोई और है और संचालक आने – पौने दाम में तस्करी की शराब खरीदकर अपने बार में खपाता है ?

आबकारी विभाग के आला अधिकारियों को दूसरे राज्य की शराब छत्तीसगढ़ में खपाए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थी। यही कारण है कि आबकारी आयुक्त श्रीमती आर. संगीता एवं कलेक्टर अवनीश शरण के द्वारा छ.ग. में दूसरे राज्य की शराब खपाने वालों विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए थे। इसी निर्देश का पालन करते हुए 06.12.2024 को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता दल के साथ बिलासपुर के आबकारी विभाग के अधिकारियों ने ताबड़तोड़ छापामार कार्रवाई की है। संयुक्त गस्त के दौरान जिले के विभिन्न होटल के बारों में दबिश देकर परोसे जा रहे शराब की जांच की गई। जांच के दौरान होटल हैवंस पार्क में फार सेल इन हरियाणा लिखा कुल 09 बाटल मिले। सभी बोतलों में अलग अलग मात्राओं में विदेशी मदिरा की शीशीयां मिली। दूसरे राज्यों की कुल 4.155 लीटर विदेशी मदिरा जप्त कर आरोपी अजय कुर्रे के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) क, 36 का प्रकरण दर्ज किया गया। बार जांच के दौरान पाई गई अनियमितताओं के लिए विधिवत् लायसेंसी धाराओं का प्रकरण दर्ज किया गया। समस्त प्रकरण मौके पर उपस्थित क्षेत्र प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी बिलासपुर छबि पटेल के द्वारा दर्ज किया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही सहायक जिला आबकारी नीलम किरण सिंह एवं छबि पटेल के सह नेतृत्व में अन्य आबकारी स्टॉप के सहयोग से सम्पन्न हुआ। विदित हो कि पूर्व में भी जिला आबकारी की टीम ने 02.12.2024 को होटल पेट्रिशियन में भी दूसरे प्रांत की शराब के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। आगे भी जिला आबकारी की संयुक्त टीम गठित कर लगातार जांच कर होटल/बार में अनियमितता पाए जाने पर दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी। बताया जा रहा है कि शहर के कई बारों में तस्करी की शराब खपाई जा रही है। छत्तीसगढ़ में मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली की शराब तस्करी के माध्यम से पहुंच रही है। तस्करों के कारण प्रदेश की सरकार को लगातार राजस्व की हानि हो रही है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *