बिलासपुर। नौकरी लगाने के नाम पर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी बेराजगार युवको को शासकीय विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की तेजी की है। आरोपियो से पुलिस ने 13 लाख रूपय नगद, एक इनोवा कार जप्त किया है। इसके अलावा एक बैंक एकाउंट को सीज किया गया है जिसमें 03 लाख रूपय है।
प्रकरण का संक्षिप्त प्रकरण इस प्रकार है कि थाना सिविल लाईन पुलिस को सूचना मिली कि कपिल गोस्वामी और उसके साथी बेराजगार लड़को से नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी कर रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक ने आरोपियो तथा घटना के संबंध में पतासाजी करने के लिए अति पुलिस अधीक्षक शहर और CSP सिविल लाईन के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम के द्वारा पतासाजी किये जाने पर पर पता चला कि 01. गोविन्द चंद्रा पिता जतीराम चंद्रा उम्र 35 साल नि0 भातमाहूल थाना हसौद जिला सक्ती छग 02. नंद कुमार शांडिल्य पिता दुर्गा प्रसाद शांडिल्य उम्र 28 साल नि ध्रुवाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ0ग0 03. नितीश कुमार भारद्वाज पिता देवेन्द्र कुमार भारद्वाज उम्र 34 साल नि0 ध्रुवाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ0ग0 04. नितीश कुमार भारद्वाज पिता देवेन्द्र कुमार भारद्वाज उम्र 34 साल नि0 ध्रुवाकारी थाना पचपेड़ी जिला बिलासपुर छ0ग0 मिलेे, जो कि कपिल गोस्वामी एवं उसके साथी गुरू शंकर दिव्य, ईश्वर चौहान को लगभग 22 लाख रूपये पृथक पृथक देना बताया। रिपेार्ट के आधार पर धोखाधड़ी, कूटरचना एवं संगठित अपराध की धाराओं में कुल 04 मामले दर्ज किये गये।
इसी दौरान आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए रेड कार्यवाही की गई। आरोपी कपिल गोस्वामी तथा गुरू शंकर दिव्य, पुरूषोत्तम तिवारी तथा राजेन्द्र पलांगे अपने निवास पर मिले। जिनको अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। आरापियो के पास से प्रार्थीयो के नाम से बने फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी सेवा पुस्तिका, अलग अलग शासकीय विभागो की सील मुहर एवं जेल प्रहरी की वर्दी जप्त कर आरोपियो से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपी कपिल गोस्वामी अपने साथी सरपंच प्रतिनिधी ईश्वर चौहान और कथित पत्रकार गुरू दिव्यशंकर, राजेश पलांगे के साथ मिलकर शासकीय नौकरी की तलाश करने वाले बेरोजगार युवको की पहचान करते थे। फिर उन्हें शासकीय नौकरी लगाने का प्रलोभन देते थे। सरपंच प्रतिनिधी ईश्वर चैहान, कथित पत्रकार गुरू दिव्यशंकर, राजेश पलांगे और अन्य साथी बेरोजगार युवको को इस बात का भरोसा दिलाते थे कि कपिल गोस्वामी का संपर्क सभी शासकीय विभागो में है। कपिल गोस्वामी महंगी गाड़ी इनोवा में ड्रायवर एवं बाॅडीगार्ड के साथ घूमता था। जब बेरोजगार युवक इनके झांसे में आ जाते तब कपिल गोस्वामी के साथियो के द्वारा अलग अलग शासकीय विभागो में नौकरी की रकम बतायी जाती थी। बेरोजगार युवक अपने घर के रिश्तेदारो, परिजनो से उधार रकम लेकर, घर के जेवर गिरवी रखकर नौकरी की चाह में पैसा एकत्र कर कपिल गोस्वामी देते थे। रकम मिलने के बाद युवको को फर्जी नियुक्ति पत्र दिखाकर डाॅक्यूमेंट वेरीफिकेशन के नाम पर उनके ओरिजनल डाॅक्यूमेंट ले लेते थे और वेरीफिकेशन के बाद नियुक्ति पत्र दिये जाने का आश्वासन देते थे। कपिल गोस्वामी पूर्व में नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने के आरोप में जेल जा चुका है। शातिर किस्म का ठग है। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरेापियो ने जांजगीर चाम्पा, बिलासपुर, सक्ती, रायपुर, बलौदा बाजार जिले के लगभग 25-30 युवको से धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। ऐसे लोगों से पुलिस द्वारा संपर्क किया जा रहा है।
गिरफ्तार आरोपी :- 01 कपिल गोस्वामी उर्फ कपिलेश्वर, निवासी-अकलतरा, ज़िला-जाँजगीर चाँपा
02. कथित पत्रकार -गुरूशंकर दिव्य –
03. राजेंद्र पलाँगे, निवासी-जैजेपुर ज़िला-शक्ति
04. पुरुषोत्तम तिवारी, निवासी-उस्लापुर ज़िला-बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 30, 2026जिले में पेट्रोल, डीजल और LPG पर्याप्त, भीषण गर्मी में स्टोर करने का खतरा न ले – कलेक्टर
शिवरीनारायणMarch 30, 2026विश्व में कोसला ऐसा एकमात्र पावन धाम जहां चैत्र शुक्ल नवमी को मनाया जाता है : माता कौसल्या, पुत्र राम लला और राजा दशरथ का भव्य जन्मोत्सव
बिलासपुरMarch 29, 2026इनामी नक्सली कमांडर ढेर, पांच लाख था इनाम, अब नक्सलियों के लिए बचा है दो दिन का समय
शिवरीनारायणMarch 28, 2026युवोजल-उत्सव का साप्ताहिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, सोनाखान के युवाओं ने संभाली जल संरक्षण की जिम्मेदारी
