बिलासपुर। चोरी – छिपे सट्टा खिलाने वाले दो युवकों को सरकण्डा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सट्टा पट्टी सहित 19721 रू. नगद जप्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी सरकंडा निरी. निलेश कुमार पाण्डेय ने जुआ/सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु मुखबीर तैनात कर पतासाजी की जा रही थी। तभी 10.12.2024 को सूचना मिला कि नूतन चौक सरकण्डा के पास सांई मंदिर के पीछे कुछ लोग सट्टा पट्टी खिलवा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबीर के निशानदेही पर नूतन चौक सरकण्डा में रेड कार्यवाही कर दो व्यक्तियों को सट्टा पट्टी लिखते हुये पकड़ा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम विक्की बसोड़ निवासी अशेाक नगर अटल आवास एवं विकास बशोड़ निवासी अशोक नगर सरकंडा का होना बताया। दोनो की तलाशी लेने पर सट्टा पट्टी, पेन एवं नगदी रकम 19721 रू. बरामद हुआ। जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियो के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।
नाम आरोपी :-
01. विक्की बसोड़ पिता स्व. मुन्ना बंसोड़ उम्र 28 वर्ष निवासी अटल आवास डीएलएस कालेज के पास ब्लॉक नं. 01, अशोक नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा।
02. विकाश बशोड पिता स्व मुन्ना बशोड़ उम्र 25 वर्ष निवासी अशोक नगर अटल आवास सरकंडा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
