बिलासपुर। पारस पॉवर की जन सुनवाई में प्रभावित गांव के लोगों को जमकर पैसे बांटे गए। गुरुवार की रात से मुर्गा, मटन और शराब की पार्टी होती रही। प्लांट विस्तार की जनसुनवाई क्या हुई प्रभावित गांव के लोगों के लिए त्यौहार हो गया था। यही नहीं पंच, सरपंच, जनपद पंचायत के सदस्य से लेकर चुटभैये नेताओं ने भी बहती गंगा में जमकर होते लगाए।
शुक्रवार को ग्राम घुटकू में पारस पावर प्लांट की जनसुनवाई पूरे तामझाम के साथ किया गया। धन खरीदे में आयोजित जनसुनवाई के दौरान भारी अव्यवस्था रही। कंपनी की ओर से ग्रामीणों के लिए दारू – मुर्गा से लेकर लिफाफा तक की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीणों को भोजन के पैकेट दवाइयां और पैसे जमकर बांटे गए। ग्रामीणों के संभावित हमले को देखते हुए जिला प्रशासन के भयभीत अफसर जाली के पीछे CC कैमरे की निगरानी में बैठे रहे। सामने में CCTV कैमरा के अलावा एक माइक की व्यवस्था की गई थी। ग्रामीण एक एक करके आते और प्लांट के समर्थन में अपनी बात कहकर आगे बढ़ जाते। जैसे बाहर निकलते प्लांट प्रबंधन की ओर से लगाए वालेंटियर ग्रामीणों को अपने साथ लेकर जाते… भोजन का एक पैकेट और नोट से भरा लिफाफा देते और उन्हें विदा कर देते। जबकि विस्तार का विरोध करने वाले जनसुनवाई से नदारद रहे और उनका मोबाइल भी बन्द मिला। पावर प्लांट का समर्थन कर रहे लोगो ने कहा कि कंपनी ने हमे रोजगार दिया है इसलिए हम उनके समर्थन में है। बताया जा रहा है कि प्रबंधन से जुड़े लोगों और कुछ स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने गुरुवार रात से ही प्रभावित गांवों में माहौल बनाना शुरू कर दिया था। शाम होते हो गांव के अलग अलग मोहल्ले में मुर्गा – मटन और शराब की पार्टी शुरू हो गई थी। प्रबंधन को जिन युवाओं के द्वारा विरोध करने की संभावना थी उन्हें मुर्गा पार्टी में जरूर शामिल किया गया। सुबह जन सुनवाई के दौरान भी झुंड में जुटे युवा एक दूसरे से पूछते रहे कि “तै मटन खाबे के चिकन…! युवक जो कहता उसके अनुसार उसकी व्यवस्था की गई। इस प्रकार दोपहर तक जनसुनवाई की औपचारिकता पूरी कर जिला और पर्यावरण विभाग के अधिकारी वापस लौट गए। इस दौरान जनसुनवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
