बिलासपुर। मिनीबस्ती बिलासपुर की रहने वाली गिन्नी जांगड़े की 35 लाख रुपए की संपत्ति जप्त कर ली गई है। आरोपी महिला ये पूरी संपत्ति नशे की दवा और इंजेक्शन बचके कमाई है। महिला पिछले कई सालों से नशे के कारोबार में संलिप्त है। सैकड़ों युवाओं को नशे में डुबोकर बर्बाद कर चुकी है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा नशीली प्रदार्थों से संबंधित अवैध गतिविधियों को समाप्त करने के आह्वान के बाद बिलासपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है।एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध मामलो में END-TO-END एवं FINANCIAL INVESTIGATION करने के बाद एक महिला आरोपी की संपत्ति को जप्त किया गया है। 21.10.2024 को रात्रि 08:00 बजे करीब मुखबीर की सूचना पर मिनी बस्ती जरहाभाठा की रहने वाली सृष्टि कुर्रे को नशीली दवाई रेक्सोजेसिक बुफोनार्फिन के साथ पकडा गया था। पुलिस ने महिला से 150 नग नशीला इंजेक्शन जप्त किया था। इसके बाद जांच मे पता चला कि सृष्टि कुर्रे, गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी के साथ मिलकर नशे का कारोबार करती है। लिहाजा उसे भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। मामले में END-TO-END एवं FINANCIAL INVESTIGATION के लिए पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली अक्षय प्रमोद साबद्रा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाईन निमितेश सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी महिला कल्पना कुर्रे एवं सृष्टि कुर्रे से पूछताछ से पता चला कि नशीली दवा गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी से खरीदती थी। इसके बाद गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी से पूछताछ में पता चला कि वह नशीली दवा रायपुर के राजधानी मेडिकल एवं रवि इंटरप्राईसेज से खरीदकर लाती थी। विवेचना में रवि इंटरप्राईजेस के संचालक रवि मरकाम को गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया हैं। अपराध में अन्य लोगों की संलिप्ता के संबंध में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) रायपुर से संमनवय स्थापित कर अग्रिम विवेचना की जा रही हैं।
मामले के वित्तीय जांच में गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी नशे के व्यवसाय से कमाई गई रकम की जांच कि गई। बैंक खाते से लेकर अकाउंट की सूक्षमता से जांच करने पर पाया गया की आरोपी महिला पिछले 1 साल में करोडो का लेनदेन किया हैं। जबकि उसका कोई वैध आय का स्त्रोत या अन्य कोई व्यवसाय नही हैं। इसकी पुष्टि आयकर विभाग से भी की है। गिन्नी उर्फ गोदावरी जांगडे के द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में जमीन मकान खरीदने की जानकारी भी मिली है। राजस्व विभाग व रजिस्ट्री कार्यालय से जानकारी लेने पर पाया गया की जून 2023 में अमेरी हाफा रोड पर 12 लाख रुपए में श्यामा रेसीडेन्सी में एक फ्लेट जिसका नंबर 307 को खरीदा गया है। इसी प्रकार दिनांक 01.03.2024 को सकरी हाफा रोड में 1785 वर्गफुट की भूमि 20 लाख में खरीदा गया। इसके अलावा आईसीआईसी प्रूडेंशियल लाईफ इंश्योरेंस से 2 लाख रुपए की बीमा पॉलिसी ली है। संपत्तियों के विषय में जांच करने पर पाया गया कि गिन्नी जांगडे उर्फ गोदावरी ने ये सभी संपत्ति अवैध मादक पदार्थ की बिकी से अर्जित की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट 1985 के अध्याय VA धारा 68F में निहित शक्तीयों का प्रयोग करते हुए उनकी सभी संपत्ति को जप्त कर सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक SAFEMA COURT MUMBAI को अग्रिम कार्यवाही के लिए भेजा गया है। इस कार्यवाही में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्री अक्षय प्रमोद साबद्रा, व विवेचना अधिकारी उपनिरीक्षक अमृत साहू, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, आरक्षक राकेश बंजारे, आरक्षक मुकेश वर्मा एससीसीयू टीम का विशेष योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
