बिलासपुर। विष्णु देव सरकार के 1 साल पूरा होने पर रिपोर्ट कार्ड लेकर शनिवार को डिप्टी सीएम अरुण साव मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने बताया कि 13 दिसम्बर को हमारी सरकार का पहला साल पूरा हो गया है। पिछले 12 महीनों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ ने विकास के अनेक नये आयाम स्थापित किए हैं। सरकार ने प्रदेश के सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया और उपलब्धियां हासिल की, हमारी प्राथमिकता में वे लोग रहे जो सामाजिक और आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। कांग्रेस के शासनकाल में छत्तीसगढ में हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला था। योजनाओं के नाम पर केवल दिखावा था, पारदर्शिता तो कहीं थी ही नहीं। संवैधानिक संस्थाओं से लोगों का विश्वास उठ गया था। विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश के नागरिकों से वादा किया था कि यदि हमारी सरकार बनी तो हम प्रदेश में सुशासन देंगे, भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी व्यवस्था स्थापित करेंगे। सरकार बनते ही हमारी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ तत्परता के साथ कार्यवाही की, जो लोग भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त पाए जा रहे हैं, उन्हें जेल भेजा जा रहा है।विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश के लोगों को जो गारंटियां दी थीं, उनमें से अधिकांश गारंटियों को सरकार ने एक वर्ष की अल्प अवधि में ही पूरा कर दिया है।किसानों से किया गया वादा पूरा करते हुए 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के हिसाब से धान खरीदी की। किसानो को दो साल के बकाया बोनस 3716 करोड़ रुपए का भुगतान किया। माताओं-बहनों से किए गए वादे को पूरा करते हुए तीन माह के भीतर ही महतारी वंदन योजना शुरू की। इसका लाभ 70 लाख माताओं-बहनों को मिल रहा है। अब तक इस योजना की 10 किश्तों में 6530 करोड़ रुपए अंतरित किए जा चुके हैं। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध कराने के लिए बड़ी राशि भी जारी की गई। प्रदेश के 68 लाख गरीब परिवारों को पांच साल तक मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की। श्रीसाव ने कहा कि नक्सलवाद का सफाया जल्द होने वाला है। सरकार ने दो साल में छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद का पूरी तरह सफाया करने का संकल्प लिया है। एक वर्ष में 213 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गया है। करीब 1750 नक्सलियों ने या तो आत्मसमर्पण किया है या फिर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। हमने नक्सल क्षेत्रों में बंद पड़े स्कूलों को फिर से शुरू किया है। जब श्रीसाव से पूछा गया कि आप सरकार की उपलब्धियां बता रहे है और शहर की सफाई व्यवस्था चौपट, स्मार्ट सिटी के बजट का कोई हिसाब किताब नहीं है ? न ही निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखा जा रहा है। इस पर उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जहां से भी शिकायत आ रही है वहां पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जन समस्या निवारण शिविर लगाकर एक एक आदमी की समस्या दूर की जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि बैंक अधिकारी लोन पास करने के लिए दारू मुर्गा मांग रहे है, थाने में रिपोर्ट लिखने के लिए दारू मुर्गा मांगा जा रहा है, क्या यही सुशासन है ? तो उन्होंने यह कह कर प्रेस वार्ता खत्म कर दी कि मामला उनके संज्ञान में नही है, जानकारी आने पर कार्यवाही की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
