बिलासपुर। प्रशिक्षु IAS के नेतृत्व में खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बांकीघाट में चल रहे अवैध क्रेशर को शील कर दिया है। जबकि अवध रेत, गिट्टी, मिट्टी और ईंट का परिवहन करते हुए 9 वाहनों ओ जप्त किया गया है।
खनिज विभाग के अलावा कलेक्टर और SDM कोटा को लगातार क्षेत्र में अवैध खनिजों के उत्खनन और परिवहन की शिकायतें मिल रही थी। इन्हीं शिकायत के आधार पर 10.12.2024 को सहायक कलेक्टर एवं प्रभारी तहसीलदार कोटा तन्मय खन्ना (प्रशिक्षु IAS) एवं उनकी टीम ने ग्राम बांकीघाट तहसील कोटा में अवैध उत्खनन की जांच करने गए थे। टिम ने जांच के दौरान राजकुमार गोयल के पक्ष में स्वीकृत साधारण पत्थर के खदान में जाकर मौका जांच किया तो पता चला कि पट्टेदार ने लीजक्षेत्र के बाहर जाकर अवैध उत्खनन किया है। जांच टीम ने लीज के दस्तावेज, माइनिंग प्लान, नक्शा, रॉयल्टी पेपर आदि की मौके पर उपस्थित होकर जांच की गई। तब पता चला कि अवैध खुदाई की शिकायत सही है। लीज क्षेत्र के बाहर जाकर क्रेशर प्लांट स्थापित कर बेखौफ तरीके से संचालित किया जा रहा है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर खनिज विभाग बिलासपुर ने दिनांक 13.12.2024 को पहाड़ में संचालित अवैध क्रेशर को सील कर दिया गया है। इसके अलावा पट्टेदार के विरूध्द कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। तय समय पर जवाब नहीं आने पर क्रेशर संचालक में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इसके अलावा खनिज विभाग अधिकारियों ने 13.12.2024 को कोनी, सेन्दरी, लोफंदी, कछार, लमेर, घुटकू, निरतु, धुरीपारा, मंगला, कोटा एवं सकरी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया। इस दौरान खनिज विभाग के अधिकारियों ने अवैध रूप से परिवहन करते हुए रेत के 02 हाईवा एवं 04 ट्रेक्टर, गिट्टी 02 हाईवा एवं खनिज ईंट मिट्टी के 01 माजदा को जप्त किया है। जप्त वाहनों को पुलिस थाना कोटा एवं पुलिस थाना सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है। सभी वाहनों के चालकों / मालिकों के विरूध्द छ.ग. गौण खनिज नियम 2015 के नियम 71/ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 के धारा 21 की तहत् खनिजों के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है। कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं खनिज विभाग के उड़नदस्ता दल द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन / भण्डारण के विरूध्द निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
