रायपुर। राजधानी की साइबर पुलिस ने दो शातिर साइबर ठग पवन कुमार और गगनदीप सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनो दिल्ली से आकर रायपुर में रह रहे थे। आरोपियों ने रायपुर में दो फर्जी कंपनियां बनाई और ठगी धंधा शुरू कर दिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 12083998 अमेरिकी डॉलर (102.4 करोड़ रुपये) की इनवॉयस जब्त की है, साथ ही 175 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन का पता चलने के बाद 2 करोड़ से अधिक की रकम भी साइबर पुलिस ने होल्ड कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर प्रकाश गुप्ता ने शेयर ट्रेडिंग में मुनाफा के नाम पर 11 लाख रुपए की ठगी होने की शिकायत आमानाका थाने में किया था। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 433/24 धारा 420, 34 के तहत पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना के लिए रेंज साइबर थाना रायपुर को सौंपी गई थी। विवेचना के दौरान साइबर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए तो पता चला कि आरोपी पवन और गगनदीप दोनों दिल्ली के निवासी हैं। दोनों आरोपी छत्तीसगढ़ आकर अपने आधार कार्ड में रायपुर का पता बदलवाए और उसी पता के आधार पर दो फर्जी कंपनी फ्रिज टैक सोल एवं जीपी इंटरप्राइजेस बनाकर अलग अलग बैंकों में 30 प्लेटिनियम अकाउंट खोले। दोनो बैंक अकाउंट का प्रयोग ठगी से प्राप्त रकम से US डॉलर खरीद कर हॉन्गकांग की 4 कंपनी हाइपरलिंक इंफोसिस्टम लिमिटेड, ब्लू ऑर्किड ग्लोबल, कंसाई इंटरनेशनल लिमिटेड, एम एस मॉर्निंग तथा थाईलैंड की 4 कंपनी NRI सिस्टम टेक्नो, परसौल प्रोसेस एंड टेक्नोलॉजी, ग्लोबल विजार्ड टेक्नोलॉजी, डाटा आर्ट टेक्नोलॉजी को US डॉलर में भेजते थे। पुलिस को हॉन्गकांग और थाईलैंड की कंपनियों के दस्तावेज प्राप्त हुए हैं, ये कंपनियां वहीं संचालित हैं जहां डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फ्रॉड एवं अन्य साइबर अपराधों से संबंधित IP की जानकारी मिली है। आरोपियों से पूछताछ में लुधियाना, दिल्ली की कंपनी की जानकारी मिली है, जिस पर कार्यवाही जारी है। दोनों आरोपियों से 41 बैंक अकाउंट, डेबिट कार्ड, चेक बुक, कंप्यूटर, लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल, डॉलर परचेस इनवॉइस, वन टाइम पासकोड डिवाइस, UPI स्कैनर अलग-अलग एड्रेस के आधार कार्ड जप्त हुए हैं। आरोपियों के विरुद्ध वेस्ट बंगाल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा में रिपोर्ट दर्ज है। आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही की जारी है। गिरफ्तार आरोपी (1) पवन कुमार पिता सुखबीर सिंह, उम्र 40 वर्ष, थर्ड फ्लोर, RZ 74 गुरु हरकिशन नगर, मटियाला एक्सटेंशन, उत्तम नगर दिल्ली (2) गगन दीप पिता दर्शन लाल उम्र 44 वर्ष, 43/58 A अपर ग्राउंड फ्लोर, KH नंबर 41/5 विकासपूरी एक्सटेंशन दिल्ली
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
