बिलासपुर। खाद्य विभाग की टीम ने आज रायपुर, बिलासपुर, धमतरी, महासमुंद और राजनांदगांव जिले के कई राईस मिलों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें आर.टी. राईस मिल (प्रो. प्रमोद जैन) के परिसर पर विधिक कार्यवाही की गई।आर.टी. राईस मिल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन कराने के उपरांत भी अनुमति एवं अनुबंध का निष्पादन नहीं कराया गया है। शासकीय धान का उठाव नहीं किया जा रहा है। मिल परिसर में 390 क्विंटल उसना चावल एवं 1200 क्विंटल धान फ्री सेल प्रयोजन हेतु पाया गया, जो कि प्रथम दृष्टया छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 का उल्लंघन है। मिल परिसर को सील कर धान एवं चावल को जब्त कर लिया गया है। जांच दल में तहसीलदार बाबूलाल कुर्रे, नायब तहसीलदार राजेन्द्र चन्द्राकर, सहायक खाद्य अधिकारी श्रीमती बिन्दु प्रधान सम्मिलित थे। इसके अतिरिक्त जिला महासमुंद में श्रीवास्तव राईस मिल, नारायण राईस मिल, माँ लक्ष्मी राईस मिल, जिला धमतरी में आकांक्षा राईस मिल, जिला राजनांदगांव में अतुल राईस मिल में जांच टीम द्वारा दबिश दी गई है एवं नियमानुसार जांच किया जा रहा है। इसी तरह बिल्हा स्थित श्री हनुमान राइस मिल और पंधी के एसडी राइस मिल पहुंचकर टीम ने जांच की। इनमें हनुमान राइस मिल में संदेहास्पद चावल और धान का स्टॉक जब्त किया गया है। उनका बिजली कनेक्शन भी काट दिया गया और आगामी आदेश तक मिल को सील कर दिया गया। समर्थन मूल्य पर किसानों से खरीदे गए धान के उठाव और कस्टम मिलिंग में उदासीनता बरतने पर जिला प्रशासन ने कठोर कार्रवाई की है। इस बीच प्रशासन की समझाइश पर राइस मिल एसोसिएशन भी मान गए हैं। धान का उठाव और कस्टम मिलिंग के लिए राजी हो गए हैं। संघ के अध्यक्ष ने लिखित में इस आशय का सहमति पत्र भी जिला प्रशासन को सौंप दिया है। धान का उठाव भी कई मिलरों ने तत्काल प्रभाव से शुरू कर दिया है। पंधी के एसडी मिल ने जांजी समिति से धान का उठाव किया है। छापामार कार्रवाई में राजस्व, खाद्य, मार्कफेड, विद्युत विभाग के अधिकारी शामिल थे। कार्यवाही उपरान्त एसडी एग्रो राइस मिल पंधी द्वारा जाँजी समिति से धान उठाव प्रारम्भ कर दिया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
