बिलासपुर। तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा के अनावरण को लेकर जमकर बवाल हुआ है। नाराज स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उन्हें नहीं बुलाए जाने से नाराज होकर तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह और सरपंच को खरी खोटी सुनाई। इसके बाद चक्का जाम कर दिया। आनन फानन में पुलिस को बिलासपुर से अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा। इसके बाद महिलाओं ने गांव की ही एक छोटी बच्ची से प्रतिमा का अनावरण करवाया तब जाकर मामला शांत हुआ।
आपको बता दें तखतपुर के गनियारी स्थित बस स्टैंड के पास पंचायत भवन का निर्माण करवाया गया है। यहां छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा स्थापित की गई है। जिसका रविवार को अनावरण किया जाना था। प्रतिमा के अनावरण के लिए गांव के सरपंच ने तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह को बुलवा लिया था लेकिन महिला स्व सहायता की महिलाओं से पूछा तक नहीं गया। जबकि प्रतिमा महिला स्व सहायता समूह ने स्थापित किया है। इसमें सरपंच का कोई योगदान नहीं है। जब महिलाओं को लोकार्पण की जानकारी हुई तो वे भड़क गई और नाराजगी जाहिर कर कहा कि प्रतिमा के निर्माण में नारी शक्ति स्व सहायता समूह का महत्वपूर्ण योगदान है। ऐसे में महिलाओं की अनुपस्थिति में अनावरण करना गलत है। इसी बात को लेकर सरपंच के समर्थक और स्व सहायता समूह की महिलाएं भीड़ गई। विधायक का जमकर विरोध होने लगा। महिलाएं इतनी आक्रोशित हो गई कि देखते ही देखते चक्का जाम कर दिया। सरपंच के साथ आधे लोग धर्मजीत सिंह से लोकार्पण कराने पर अड़े रहे तो स्व सहायता समूह की महिलाएं इसके विरोध में खड़ी हो गई। गांव का पूरा माहौल तनाव पूर्ण हो गया। माहौल को भांपते हुए तत्काल मौके पर पुलिस बल पहुंची और समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन माहौल शांत होता नहीं देखकर अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया। आखिरकार देर शाम एक छोटी सी बच्ची से प्रतिमा का अनावरण कराया गया तब जाकर मामला शांत हुआ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
