पटना। सीमा शुल्क (निवारण) ने रविवार को रक्सौल रेलवे स्टेशन से 2 करोड़ 75 लाख रुपए की ई-सिगरेट जब्त की है। ई-सिगरेट भारत में पूर्णतः प्रतिबंधित है। लेकिन यह नेपाल के रास्ते भारत में चीन से तस्करी कर लाई जाती है। 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस से इसे भेजने की तैयारी थी।
सीमा शुल्क (निवारण) और रेलवे सुरक्षाबल की पटना की संयुक्त टीम ने रविवार को रक्सौल रेलवे स्टेशन में बड़ी कार्रवाई की है। पश्चिमी चंपारण के रक्सौल रेलवे स्टेशन से ई सिगरेट की बड़ी खेप बरामद की है। विदेशी मूल के इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट को ट्रेन से दिल्ली भेजने की तैयारी थी। लेकिन सीमा शुल्क की टीम ने बॉर्डर पुलिस की मदद से इसे जब्त कर लिया है। लेकिन तस्कर वहां से भागने में कामयाब रहे।
सीमा शुल्क (निवारण) पटना के आयुक्त डॉ यशोवर्धन पाठक ने जानकारी दी कि आईसीपी चेक पोस्ट और निवारण रक्सौल के अधिकारियों को सूचना मिली कि भारी मात्रा में विदेशी ई सिगरेट चीन से नेपाल के रास्ते रक्सौल भेजा जा रहा है। रविवार की सुबह 8:40 बजे रक्सौल से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस के लगेजयान से दिल्ली भेजने की तैयारी है। जिसके बाद टीम बना कर चेकिंग लगाई गई और इसको जब्त किया गया।
आयुक्त डॉ यशोवर्धन पाठक ने बताया कि ई सिगरेट की इससे बड़ी जब्ती अभी तक नहीं हुई थी। यह भारत में पूर्णतः प्रतिबंधित है जो चीन से भारत तस्करी कर लाया जा रहा था। कुल 6,598 पीस ई सिगरेट जब्त किए गए हैं, जो चीन में निर्मित है। जब्त किए गए सिगरेट का मूल्य करीब 2 करोड़ 75 रुपए है। जब्ती के समय कुछ असामाजिक तत्वों ने जब्ती की कार्रवाई में व्यवधान उत्पन्न करने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में वहां से फरार हो गए।
फिलहाल इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह कहां से लाया जा रहा था कहां भेजा जाना था। इस काम में कौन कौन शामिल है वो किस देश के है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
