बिलासपुर। नगर निगम की फाइल से 77 लाख रुपए का FDR गायब होने के मामले में अब एक विधायक की एंट्री हो गई है। विधायक दो छात्र नेता के साथ निगम के अधिकारी के पास गए और मामला रफा दफा करने दबाव बनाया है।
पिछले कुछ दिनों से नगर निगम से 77 लाख रुपए की FDR गायब होने का मामला सुर्खियां बटोर रहा है। बात खुलने के बाद नगर निगम के अधिकारियों से लेकर ठेकेदार और ठेकेदार से चंदा पाए छात्रनेता मामला रफा दफा करने सक्रिय हो गए है। क्योंकि सबको पता है मामला चोरी और 420 का है। ठेकेदार के साथ संबंधित शाखा के कर्मचारी – अधिकारी की नौकरी खतरे में पड़ सकती है। ठेकेदार 420 और चोरी के जुर्म में जेल जा सकता है। इसलिए विभाग के कर्मचारी और अधिकारी आयुक्त के माध्यम से मामला दबाने ने लगे हुए है जबकि ठेकेदार छात्र नेताओं और जनप्रतिनिधियों को पकड़कर मामला रफा दफा करने में लगा हुआ है। हालांकि इन सबमें कितना चढ़ावा लग रहा है अलग बात है। लेकिन ठेकेदार एड़ीचोटी का जोर लगा रहा है। यही कारण है कि अभी तक थाने में जुर्म दर्ज नहीं हो पाया है। उल्टे निगम आयुक्त 16 लाख रुपए का जुर्माना कर खुद संदेह के दायरे में आ गए है। जबकि उन्हें FIR करने का आदेश देना था। फिलहाल निगम के अधिकारी दबाव में है। आपके बता दे नगर निगम की फाइल से एक ठेकेदार ने 77 लाख रुपए का FDR पार कर दिया है। यही नहीं उसके बदले में FDR की रंगीन फोटोकॉपी जमा कर दिया है। यह FDR कब निकाली गई और कब फोटोकॉपी फिर से लगा दी गई ये जांच का विषय है। क्योंकि ये काम बिना अधिकारियों के मिली भगत से संभव नहीं है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
