बिलासपुर। खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने रेत, गिट्टी, मुरूम और डोलोमाईट के अवैध उत्खनन – परिवहन पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। टिम ने 14 हाइवा को जब्तकर थानों के सुपुर्द कर दिया है।
मुख्यमंत्री द्वारा राज्य में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। इसी निर्देश के परिपालन में कलेक्टर के आदेश पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही कर रहे है। इसके लिए जिले में टिम गठित की गई है। गठित टिम ने सिरगिट्टी, चकरभाठा, बोदरी, पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी एवं अन्य क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की लगातार जांच की गई और बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की है। विभाग के अधिकारियों ने अवैध रेत परिवहन के 8, डोलोमाईट के 1, गिट्टी के 4, मुरूम व मिट्टी के 01 मामले दर्ज किए है। अधिकारियों ने 14 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 14 हाईवा जप्त किए है। इन वाहनों को थाना चकरभांठा, थाना पचपेड़ी एवं खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। वन विभाग के द्वारा भी वन क्षेत्र अंतर्गत अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
