बिलासपुर। अधिकारियों ने दो और राईस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई की है। अधिकारियों ने मिलों को सील कर बिजली सप्लाई भी काट दिए है। इसके अलावा धान, चावल का स्टॉक भी जब्त कर लिया है।
जिला प्रशासन की टीम ने आज दो और राईस मिलों के खिलाफ छापामार कार्रवाई की है। दोनों राईस मिलों के बिजली कनेक्शन काट दिए गए है और मीलों सील कर दिया गया है। कस्टम मिलिंग नियमों के प्रावधानों के उल्लंघन का आरोप इन मिलर्स पर है। बड़ी मात्रा में धान, चावल एवं कनकी के स्टॉक भी जब्त कर लिए गए। खाद्य अधिकारी ने बताया कि जिले में आज दो राईस मिल-श्रीजी राईस मिल सेन्दरी एवं लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा के खिलाफ कार्रवाई की गई। श्रीजी राईस मिल के संचालक जुगल किशोर पालीवाल हैं। उनके मिल से 4022 क्विंटल धान, 2322 क्विंटल चावल एवं 109 क्विंटल कनकी बरामद किया गया है। छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की प्रावधानों के उल्लंघन करने का आरोप लगा है। इसी प्रकार लक्ष्मी एग्रोटेक बिल्हा संचालक गौरव अग्रवाल की राईस मिल भी सील कर दी गई है और बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। उनके मिल से 280 क्विंटल धान जब्त किया गया है। उन पर भी कस्टम मिलिंग के प्रति उदासीनता बरतने का आरोप लगा है। जिला प्रशासन की टीम में कार्रवाई के दौरान राजस्व, खाद्य, मार्कफेड, पुलिस एवं बिजली विभाग के अधिकारी शामिल थे। कलेक्टर ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर धान खरीदी की भी समीक्षा की है। उन्होंने असहयोग करने वाले राईस मिलरों के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
