महासमुंद। एन्टी करप्शन ब्यूरो की टीम ने महासमुंद जिले में रिश्वतखोर कानूनगो शाखा प्रभारी को 25 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी कानूनगो प्रभारी कोटवार से 50 हजार रुपए और एक बकरा बतौर रिश्वत के रूप में मांग की थी। निलंबित कोटवार अपनी बहाली के लिए कई दिनों से कानूनगो का चक्कर काट रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार मामला महासमुंद जिला के पिथौरा तहसील कार्यालय का है। माईकल पीटर यहां तहसील कार्यालय में कानूनगो शाखा में प्रभारी है। सरकारी कार्य के बदले में माईकल पीटर लगातार पैसों की मांग कर रहे थे। गांव के कोटवार राजू चौहान को पिछले दिनों शिकायत के बाद निलंबित कर दिया गया था। जिसके बाद से कोटवार लगातार अपनी बहाली के लिए तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रहा था।
कोटवार राजू चौहान ने ACB में शिकायत करते हुए बताया कि तहसील के कानूनगो शाखा प्रभारी माईकल पीटर ने उसकी बहाली के लिए 50 हजार रूपये और एक बकरे की मांग की है। शिकायत की पुष्टि करने के बाद मंगलवार ACB की टीम ने तहसील कार्यालय में छापामार कार्रवाई की। यहां निलंबित कोटवार राजू चौहान से 25 हजार रूपये रिश्वत की पहली किश्त लेते हुए कानूननगो शाखा प्रभारी गिरफ्तार हो गया है। कैमिकल लगे नोट के बंडल के साथ रंगे हाथों पकड़ाये कानूनगो शाखा प्रभारी को ACB की टीम अरेस्ट कर पूछताछ कर रही है। वहीं तहसील कार्यायल में ACB की रेड के बाद पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
