बिलासपुर। तोरवा पुलिस ने दिनेश टेकवानी और अनिल गंगवानी को गिरफ्तार किया है। दोनों संगठित रूप से सट्टा खिलाते थे। सट्टा खिलाने का काम दोनो कई साल से कर रहे है लेकिन कार्रवाई पहली बार की गई है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने जिले मे ‘‘ऑपरेशन प्रहार‘‘ अभियान के तहत् सटोरियो को पकडने के आदेश दिए है। इसी आदेश के परिपालन मे थाना प्रभारी तोरवा राहुल तिवारी एवं ACCU की संयुक्त टीम गठित कर संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी बीच मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अनिल गंगवानी पिता इंद्रजीत गंगवानी उम्र 37 साल पता संतोषी मंदिर शंभू पान ठेला के पास थाना तोरवा बिलासपुर को सट्टा खिलाते पकड़ा गया है। जिससे पूछताछ करने पर आरोपी दिनेश टेकवानी के लिए सट्टा लिखकर 20000 रुपए प्रति माह में काम करने की बात स्वीकार किया। जिसके आधार पर दिनेश टेकवानी पिता लक्ष्मणदास टेकवानी उम्र 59 साल पता पत्रकार कॉलोनी रिंगरोड 02 थाना सिविल लाइन बिलासपुर को घेराबंदी कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की मदद से पकड़ा गया है। आरोपी अनिल गंगवानी के कब्जे से एक लैपटॉप, 5 मोबाइल, नगदी रकम 8400 रुपए, सट्टा लिखने का नोटबुक, सट्टा पट्टी 05 नग तथा दिनेश टेकवानी के कब्जे से अपराध में प्रयुक्त मोबाइल जप्त किया गया है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 112 बीएनएस तथा 6 क, 6 ख, 7(1), 7(2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधि. 2022 के तहत कार्यवाही की गई है। आगे भी अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही जारी रहेगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
