बिलासपुर। एक्सटेंशन रिफार्म आत्मा योजना अंतर्गत किसान मेला, किसान संगोष्ठी एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड bilha के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक थे। इस कार्यक्रम में कृषि विभाग, मत्स्य पालन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग एवं सहकारिता विभाग के साथ-साथ उर्वरक विक्रेता कंपनी इफ्को की भागीदारी रही। इफ्को कंपनी के क्षेत्रीअधिकारी नवीन तिवारी जिन्हें विस्तार से नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया कि उपयोग विधि एवं लाभ के बारे मे किसानों को बताया। कार्यक्रम में लगभग 350 किसान सम्मिलित हुए एवं कृषि वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों द्वारा दिए गए सुझावों को उन्होंने ध्यान से सुना। कृषि महाविद्यालय से वैज्ञानिक डॉ. शिल्पा कौशिक और डॉ. एकता ताम्रकार ने अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने सरकार के एक साल के कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया कि विकासखंड में विधानसभा में पिछले एक वर्ष में लगभग 200 करोड़ के विकास कार्यों के लिए राशि का आवंटन हुआ है। आने वाले सालों में भी विकास कार्यों के लिए किसी प्रकार की कोई कमी नहीं होने देंगे। इसका आश्वासन किसानों को दिया गया। धान खरीदी के लिए राज्य शासन की प्रतिबद्धता को उन्होंने फिर से दोहराया। विष्णु देव साय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार शासन कृतसंकल्प है।
ऐसा उन्होंने इस कार्यक्रम में जनपद पंचायत बिहार के अध्यक्ष एवं सदस्य, राजस्व बाग से तहसीलदार बिल्हा, उप संचालक श्री पी.डी. हथेश्वर, सहायक संचालक कृषि अनिल कौशिक, अनिल शुक्ला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.एस. गौतम एवं कार्यालय के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बिल्हा, कृषि विकास अधिकारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सम्मिलित हुए। सभी क्षेत्रों के किसानों ने उक्त कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के समापन से पहले कृषि विभाग द्वारा स्प्रेयर एवं लपेटा पाइप का वितरण किया गया। मत्स्य पालन विभाग द्वारा मछली पकड़ने हेतु जाल का वितरण किया गया। उद्यान विभाग द्वारा किसानों को उन्नत किस्म के सब्जियों के बीजों एवं पौधों का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में सहकारिता विभाग द्वारा पाँच ऐसे किसानों का सम्मान किया गया जिन्हें कृषक उन्नति योजना के तहत लाभ दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 14, 2026बिलासपुर पुलिस ने पकड़ा फर्जी पुलिस, ट्रक वालों से कर रहे थे वसूली, 9 बोरी तंबाखू भी लूट लिए थे
बिलासपुरMay 14, 2026संपत्ति विवाद में बेटे ने ही कर दी मां -बाप और भतीजा – भतीजी की हत्या, पिता – पुत्र गिरफ्तार, भाई की हत्या कर चुका है आरोपी
शिवरीनारायणMay 14, 2026निर्माणाधीन मकान में 4 लोगों की हत्या, एक रात में पूरा परिवार खत्म, गांव में तनाव
बिलासपुरMay 13, 2026ऑनलाइन सट्टा का बड़ा सिंडिकेट पकड़ाया, एक करोड़ से अधिक नगद राशि जप्त, हवाला में भी है संलिप्त, कौन है करन चौधरी ?
