बिलासपुर। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कलेक्टर अवनीश शरण और आबकारी आयुक्त संगीता के निर्देश पर जिले में अलग अलग ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लहान बरामद किया है। मस्तूरी और तखतपुर वृत में कार्रवाई के दौरान टीम ने कुल चार मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि बिल्हा क्षेत्र में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
आबकारी विभाग के सहायक सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी के अनुसार कलेक्टर और आबकारी आयुक्त के निर्देश पर टीम ने अलग अलग क्षेत्र के कोचियों के ठिकानों पर धावा बोला। टीम ने मस्तूरी क्षेत्र के टिकारी गांव में रमेश दुबे की अगुवाई में धावा बोला। इस दौरान कुल सात लीटर देशी शराब आरोपी राजू पाटले से बरामद किया गया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। इस दौरान टीम ने ग्राम मनवा में लावारिश हालत में चालिस लीटर देशी शराब जब्त किया है। इसके अलावा करीब 300 किलोग्राम लहान जब्त कर नष्ट किया है।
इसी तरह तखपुर वृत स्थित टिन्गीपुर और साल्हेकापा में टीम ने सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर की टीम ने भी कार्रवाई दो कोचियों को धर दबोचा है। कल्पना राठौर की टीम ने टिन्गीपुर और साल्हेकापा से गिरफ्तार दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। टिन्गीपुर में टीम ने कुल 45 लीटर देशी शराब के अलावा आरोपी से करीब 1100 किलोग्राम जब्त किया। महुआ लहान को तत्काल मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। इसके अलावा तखतपुर की टीम ने साह्लेकापा में मंगल से सात लीटर से अधिक मात्रा में देशी मदिरा जब्त किया है।
नवनीत तिवारी ने बताया कि दोनो ही जगह कार्रवाई के दौरान कुल जगह से 100 लीटर से अधिक शराब के अलावा करीब 1400 किलोग्राम लहान जब्त किया। कुल प्रकरण में गिरफ्तार तीन आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) 59(क) का 3 प्रकरण दर्ज किया। नवनीत ने बताया कि कोचियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई को अंजाम दिया जाएगा। इसी तरह सहायक जिला आबकारी अधिकारी छबि पटेल के नेतृत्व में मटियारी में भी छापामार कार्रवाई की गई। यहां पर टिम ने आबकारी एक्ट के दो प्रकरण दर्ज किए और दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 90 लीटर महुआ शराब जप्त किया गया।
गिरफ्तार आरोपी। (1) रवी लाल केंवट नि. मटियारी थाना बिल्हा से 20 लीटर महुआ शराब जब्त
(2) मनोज मांझी ग्राम मटियारी थाना बिल्हा से 70 लीटर महुआ शराब जप्त
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
