बिलासपुर। पुलिस ने खनिज विभाग के कर्मचारियों को धमकाने वाले रंजीत काटले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी तीन दिन पहले चोरी की रेत परिवहन करते हुए गाड़ी पकड़े जाने पर बौखला गया था और खनिज चौकी के कर्मचारियों से गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी थी।
आपको बता दे तीन दिन पहले खनिज विभाग की टिम ने सिरगिट्टी, चकरभाठा, बोदरी, पचपेड़ी, जोंधरा, मस्तूरी में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई और बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। विभाग के अधिकारियों ने अवैध रेत परिवहन के 8, डोलोमाईट के 1, गिट्टी के 4, मुरूम व मिट्टी के 01 मामले दर्ज किए थे। अधिकारियों ने 14 मामलो पर कार्रवाई करते हुए 14 हाईवा जप्त कर थाना चकरभांठा, थाना पचपेड़ी एवं खनिज जांच चौकी लावर में सुरक्षार्थ रखा गया था। इस करवाई से रेत के अवैध कारोबार में संलिप्त रंजीत काटले ने खनिज चौकी लावर पहुंचकर चौकी प्रभारी से गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद खनिज जांच चौकी लावर के प्रभारी संतोष कुमार तिवारी ने 22.12.2024 को थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराया। अपने शिकायत में चौकी प्रभारी ने बताया है कि 22.12.2024 रात्रि समय 12.45 am बजे खनिज जांच चौकी लावर मस्तुरी में रिस्दा निवासी रंजित काटले ने कर्मचारियो को अश्लील गाली गलौच की और जान से मारने की धमकी देने के साथ साथ खनिज जांच चौकी लावर में तोड़ फोड़ की। रिपोर्ट पर थाना मस्तूरी में अपराध धारा 221, 296, 351(2), 324(4) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद आरोपी रंजित काटले को गिरफ्तार कर अलग से प्रतिबंधात्मक धाराओं 170/126, 135(3) BNSS के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
00 गिरफ्तार आरोपी का नाम
रंजीत काटले पिता स्व. हीरा लाल उम्र 40 साल निवासी रिस्दा थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छग
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
