दुर्ग। ACB ने एक पटवारी और एक कोटवार को अपने रडार में लिया है। दोनों ऋण पुस्तिका बनाने के लिए 90 हजार रुपए की मांग कर रहे थे। लेकिन पहली किस्त लेते हुए ACB की टिम ने दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों की गिरफ्तारी की खबर के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पाटन तहसील के रानीतराई गांव निवासी प्रकाश चन्द्र देवांगन ने एन्टी करप्शन ब्यूरो (ACB) रायपुर में शिकायत किया था। किसान ने अपने शिकायत में बताया था कि उनकी मां के नाम पर ग्राम सुरपा, तहसील पाटन, जिला-दुर्ग में कृषि भूमि क्रय किया गया था। जमीन का प्रमाणीकरण कर ऋण पुस्तिका देने के लिए पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे है। लेकिन वह रिश्वत नहीं देना चाहता बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता है। शिकायत की सत्यापन दौरान मोलभाव कर 70,000 रूपये में ऋण पुस्तिका बनाने पर सहमति हुई। किसान 20,000 रू. की व्यवस्था कर पाया। ACB ने आज 24 दिसम्बर को नोट में केमिकल लगाकर किसान को दिया और योजना के अनुसार ग्राम सुरपा के पटवारी चिन्मय अग्रवाल और उसके सहयोगी टेमरी निवासी कोटवार भूषण लाल को देने के लिए कहा। किसान ने योजना के अनुसार केमिकल लगा नोट पहली किश्त के रूप में 20,000 दिया। किसान के द्वारा रिश्वत देते ही ACB की टिम ने पतवार और कोटवार को रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ लिया। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद तहसील में हड़कंप मच गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
