बिलासपुर। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब ने यूथ कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों को दो टूक निर्देश दिए है कि संगठन से आपराधिक पृष्ठभूमि के पदाधिकारियों को तत्काल हटाएं। इसके लिए उन्होंने 30 दिसंबर तक का समय दिया है।
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभानु चिब मंगलवार को प्रेस वार्ता करके प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को एक साल पूरे हो गये हैं। सरकार ने जनता को किए वादों को पूरा नहीं किया है। जनता ठगा महसूस कर रही है। एक साल में अपराध कई गुना बढ़ गया है, भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिला है, बेरोजगारी बढ़ गयी है। कालेधन वालों और रसूखदारों के बच्चों में नौकरी बांटी जा रही है। योग्य लोगों की भर्ती से छटनी हो रही है। छत्तीसगढ़ पूरा सिस्टम भ्रष्ट हो गया है। एक साल में छत्तीसगढ़ बेहाल हो गया है। चिब ने कहा कि अमित शाह और भाजपा ने संविधान निर्माता बाबा साहेब का अपमान किया है, उन्हें माफी मांगनी होगी। जब उनसे पूछा गया कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में कहां थे ? प्रदेश में इतनी करारी हार क्यों हुई ? इस पर उन्होंने कहा कि सवाल वाजिब है कि हमारी हार क्यों हुई इस पर विचार करना चाहिए। हम चर्चा कर पिछली हार की वजह जानेंगे और नई रणनीति के साथ आने वाले चुनाव की तैयारी करेंगे।
जब उनसे पूछा गया कि संगठन में आपराधिक पृष्ठभूमि के चेहरों को जगह दी गई है, क्या बेदाग छवि के युवा नहीं मिलते ? इस पर उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में अच्छे चेहरों की कमी नहीं हैं। यहां प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष दोनों बैठे हैं। आरोपों की जांच कराएंगे और आपराधिक पृष्ठभूमि वाले पदाधिकारियों की स्क्रीरनिंग करेंगे। संगठन में अपराधियों के लिए जगह नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि संगठन में बैठे संगीन अपराध में संलिप्त पदाधिकारियों और की रिपोर्ट तैयार करेंगे। सभी को बाहर निकाला जाएगा और बेदाग छवि वाले और मेहनत करने वाले युवा को संगठन में स्थान दिया जाएगा। प्रेस वार्ता के बाद युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि 30 दिसम्बर तक संगठन में एक भी अपराधी या दागदार चेहरा नहीं होना चाहिए। चिब ने धारा 370 के सवाल पर कहा कि आज भी जम्मू कश्मीर राज्य विकास को तरस रहा है। एक सवाल के जवाब में चिब ने कहा जम्मू कश्मीर को भाजपा ने पिछले दस साल से प्रयोगशाला बनाकर रखा है। भाजपा ने जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र को कमजोर किया है। लोगों को पता ही नहीं है कि राज्य का मुखिया एलजी हैं या मुख्यमंत्री। अधिकारी तक को समझ नहीं आ रहा है कि उन्हें एलजी को रिपोर्टिंग करनी है या मुख्यमंत्री को। धारा 370 के सवाल पर चिब ने कहा कि आज भी संविधान के पन्नों से 370 नहीं हटा है। दरअसल 370 को भाजपा ने मुद्दा बनाया है। देश के अन्य राज्यों में 370 की ही तरह कई प्रकार की विशेष धाराएं लागू हैं। 370 का अधिकार महाराजा हरिसिंह ने 1926 में दिया है। कांग्रेस ने इसे लागू नहीं किया बल्कि बचाया है। आज जम्मू कश्मीर के युवा परेशान हैं। बेरोजगारी बढ़ गयी है। राज्य का विकास भी रूक गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
