बिलासपुर। खनिज विभाग ने रेत, गिट्टी और मिट्टी के अवैध उत्खनन और परिवहन करने वालों पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में विभाग में 5 हाईवा, 1 ट्रेक्टर और एक जेसीबी जप्त किया है।कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 24.12.2024 एवं 25.12.2024 को चकरभाटा, सिरगिट्टी, मस्तूरी, मल्हार, चिल्हाटी, जोंधरा, उदयबंध, अमलडीहा समेत कई क्षेत्रों में खनिज परिवहन कर रहे वाहनों की जांच की गई। आधीरात चले इस जांच अभियान में बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करने पर अवैध रेत परिवहन करते हुए 02 हाइवा, गिट्टी के 01हाइवा, मिट्टी/मुरुम के 02 हाइवा व 01 ट्रैक्टर सहित कुल 06 मामले दर्ज किए गए। विभाग ने कार्यवाही करते हुए 05 हाईवा एवं 01 ट्रैक्टर को जप्त कर थाना सिरगिट्टी, पचपेड़ी एवं सकरी में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिज विभाग की टीम ने ग्राम चिल्हाटी क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध मिट्टी उत्खनन करते पाए जाने पर 01 जेसीबी जप्त कर प्रकरण दर्ज किया गया और थाना पचपेड़ी में सुरक्षार्थ रखा गया है। खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा संयुक्त कार्यवाही जारी है। वाहनों को अभिरक्षा में लेने में पुलिस विभाग द्वारा भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
