बिलासपुर। तिफरा में एक सड़क को लेकर दो कांग्रेस नेता आपस में भीड़ गए। मामला मारपीट तक पहुंच गया था लेकिन बीच बचाव के कारण मामला शांत हो गया। हालांकि मामला अभी शांत जरू हो गया है लेकिन विवाद खत्म नहीं हुआ है। क्योंकि एक कांग्रेस नेता ने अपनी बेशकीमती जमीन के बीच से सड़क देने से इनकार कर दिया है।
नगर निगम की टीम आज तिफरा में अतिक्रमण हटाने के लिए गई थी। क्योंकि यहां पर मंडपम के बगल की जमीन को बेरिकेटिंग करके बंद कर दिया गया है। कालोनी के निवासी यहीं से आना जाना करते है। दरअसल तिफरा के सेक्टर डी में कई कॉलोनियां बसी हुई है और हजारों लोग वहां निवास करते है। कालोनी के लोग आने जाने के लिए सेक्टर डी से मंडप के बाजू के बाजू की जमीन का इस्तेमाल करते है। लेकिन 3/4 दिन पहले शैलेन्द्र जायसवाल ने इसे निजी जमीन बता कर रस्ते में गड्ढा खुदवा कर आवाजाही बंद कर दी। इसके बाद कॉलोनी वासियों को मुख्यमार्ग तक पहुंचने के लिए घूम कर यदुनंदन नगर से आना जाना करना पड़ रहा था। तब कालोनीवासियों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थी। इस शिकायत के बाद निगम अधिकारी मौके पर पहुंच कर गढ्ढे को बंद कर रास्ता खुलवाया था। इसके बाद फिर से उस जगह पर से आवागमन बंद कर दिया गया। जिसे हटाने के लिए निगम की टीम गई तो विवाद की स्थिति बन गई। क्योंकि शैलेन्द्र जायसवाल वहां मौजूद था। निगम की कार्रवाई का वो विरोध कर रहे थे जबकि कालोनीवासियों के साथ कांग्रेस पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शुक्ला भी थे। कालोनी में राजेंद्र शुक्ल का घर भी है जो, कॉलोनी वासियों के साथ निगम अधिकारियों से बात करने पहुंचे थे। श्री शुक्ला और कालोनीवासी वहां से अतिक्रमण हटाकर सड़क बहाल कराने पर अड़े रहे तो शैलेन्द्र जायसवाल अपनी जमीन से रास्ता नहीं देने पर अड़े हुए थे। इसी बाद को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया और गाली गलौच होने लगी। नौबत झूमा झटकी और मारपीट तक पहुंच गई थी। लेकिन उपस्थित लोगों के बीच बचाव करने पर दोनों अलग हुए और मामला शांत हुआ। श्री जायसवाल का कहना है कि जिस जमीन से लोग आना जाना कर रहे है वह उनका निजी जमीन है, वे अपनी जमीन सड़क के लिए नहीं देंगे। आसपास के लोगों का कहना है कि मामला अभी शांत जरूर हो गया है लेकिन विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
