बिलासपुर। फरसा लहराकर राहगीरों को भयभीत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपीके कब्जे से लोहे का फरसा जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27.12.2024 को पेट्रोलिंग के दौरान तोरवा पुलिस को पता चला कि सोनू पान ठेला के पास देवरीडीह में आकाश तांबे द्वारा लोहे का फरसा लहराकर राहगीरों को भयभीत किया जा रहा है। सूचना मिलने पर तोरवा पुलिस ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल एवं सी.एस.पी. (कोतवाली) अक्षय प्रमोद साबद्रा (भापुसे) को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी निरी. अभय सिंह बैस के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी करके आरोपी आकाश तांबे को सोनू पान ठेला देवरीडीह के पास से पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से लोहे का फरसा जप्त किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट जुर्म दर्ज कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
नाम आरोपी:-
1. आकाश तांबे पिता राजू तांबे उम्र 22 साल निवासी सोनू पान ठेला के पास देवरीडीह
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
