बिलासपुर। TNC यानी नगर तथा ग्राम निवेश में बड़ा बड़ा गेम खेलने वाले योजना सहायक मयूर गेमनानी की छुट्टी कर दी गई है। प्रतिनियुक्ति पर आए योजना सहायक को उनके मूल विभाग RES के लिए रिलीव कर दिया गया है। उनके खिलाफ ढेरों शिकायत है।
संचालनालय, नगर तथा ग्राम निवेश नया रायपुर द्वारा उप-अभियंता मयूर गेमनानी को कार्यालय संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर में वरिष्ठ योजना सहायक के पद पर एवं समान वेतनमान पर 9 अगस्त 2018 में दो वर्ष के लिए किया गया था। मंत्रालय से जारी आदेश में कहा गया था कि इस पद पर वे सीधी भर्ती होने तक या दो वर्ष तक जो भी पहले हो की अवधि के लिये अस्थायी रूप से प्रतिनियुक्ति पर पदस्थ किया जा रहा है। इस लिहाज से उनकी प्रति नियुक्ति 8 अगस्त 2020 में समाप्त हो गई थी। इसके बाद भी TNC में जमे हुए थे। जबकि उनके खिलाफ लगातार शिकायतें आ रही थी। TNC में उनके खिलाफ गड़बड़ियों की लंबी फेहरिस्त है। उनके खिलाफ मिली शिकायतों की जांच करने पर कई मामलों में गड़बड़ी साबित हो चुकी है। यही कारण है कि संचालनालय से आदेश आते ही कलेक्टर ने उन्हें तत्काल रिलीव कर दिया।
संचालनालय नगर तथा ग्राम निवेश नवा रायपुर, अटल नगर, जिला रायपुर के आदेश पर आज मयूर गेमनानी की प्रतिनियुक्ति तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उनके मूल विभाग मुख्य अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, विकास आयुक्त कार्यालय, छत्तीसगढ़ रायपुर को वापस सौपी गई है। कलेक्टर अवनीश शरण ने आज उन्हें उनके मूल विभाग लौटा दिया है। उनके खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 29, 2026‘सराफा महासम्मेलन 2026’ का ऐतिहासिक आयोजन, प्रदेश के सराफा व्यापारी हुए शामिल, उप-मुख्यमंत्री की उपस्थिति में गूंजी व्यापारियों की मांगें
बिलासपुरJune 28, 2026मोटरसाइकल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार, चोरी की गाड़ी बेचकर करते थे मौज मस्ती
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
