

रायपुर। प्रदेश राजधानी रायपुर में नये साल का जश्न मनाने के ठीक पहले दो युवकों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में से एक बजरंग दल का पदाधिकारी है। इस घटना के बाद शहर में सनसनी फैल गई है। हालांकि मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 10:30 से 11:30 बजे के बीच कृष्णा यादव और सचिन बडोले चंगोराभाठा में शराब पी रहे थे। वहीं कुछ दूरी पर कुछ युवक आग जलाकर बैठे थे। कुछ ही देर में उनका किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद गाली गलौच और मारपीट में बदल गया। विवाद इतना बढ़ा कि युवकों ने कृष्णा यादव और सचिन बडोले को पत्थर, डंडा और चाकू से हमला कर दिया। इस मारपीट और हमले में कृष्णा यादव और सचिन बडोले बुरी तरह से घायल हो गए। दोनों को तत्काल अस्पताल में भर्ती किया गया लेकिन दोनो की मौत हो गई। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों की तलाश शुरू की। दोपहर पर पुलिस ने दो नाबालिग समेत 6 लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने आरोपियों के जल्द गिरफ्तार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी।
01 खाम सिंह साहू (47 वर्ष), निवासी शिव नगर, चंगोराभाठा.
02 दुर्गेश साहू (23 वर्ष), निवासी शिव नगर, चंगोराभाठा.
03 डालेंद्र साहू (18 वर्ष), निवासी साकेत बिहार कॉलोनी.
04 एवन कुमार साहू (18 वर्ष), निवासी शिव नगर, चंगोराभाठा.
00 पुलिस ने दो नाबालिग को भी गिरफ्तार किया हैं।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedNovember 7, 2026जगत पहल के MD के विरुद्ध भ्रामक समाचार चलाना पड़ा महंगा : करोड़ों की ठगी का आरोपी दीपक टंडन गिरफ्तार, पुलिस ने निकाली हेकड़ी…
बिलासपुरNovember 6, 2026“हरि चटनी” को हड़पने का षडयंत्र विफल, 30 दिन के अंदर होटल खाली करने का आदेश, 99 लाख में खरीदने का किया था दावा
बिलासपुरNovember 5, 2026हैरोइन सप्लायर को अमृतसर से पकड़ लाई पुलिस, एक सप्ताह पहले उसलापुर से पकड़ा गया था सहयोगी
बिलासपुरNovember 4, 2026अनशन में बैठकर फंस गए जिला पंचायत सदस्य दामोदर कांत, कोई तुड़वाने भी नहीं जा रहे है …, कांग्रेस का जिला सचिव भी है
