बिलासपुर। अपोलो अस्पताल बिलासपुर में मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए स्मार्ट बेड लगाया गया है। इस स्मार्ट बेड में एक सेंसर लगा हुआ है जो मरीज का बीपी, पल्स रेट, हार्ट रेट, शरीर का टेंप्रेचर, ECG की जानकारी पूरे समय डॉक्टर और स्टाफ को उपलब्ध कराता रहता है। कुछ भी गड़बड़ी दिखने पर तत्काल मरीज के पास पहुंचकर इलाज उपलब्ध कराया जाता है।
अपोलो हॉस्पिटल के यूनिट हेड अरनव राहा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि अपोलो समूह हमेशा बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध रहा है। इसी क्रम में मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य मॉनिटरिंग के लिए हॉस्पिटल में स्मार्ट बेड लगाया है। इस तकनीक को छत्तीसगढ़ में सबसे पहले अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर में आत्मसात किया है, जो कि मरीज के उपचार की दिशा में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राहा ने आगे बताया कि इस तकनीक के माध्यम से मरीज के बिस्तर पर एक सेंसर लगाया जाता है जो कि मरीज के शरीर को कहीं भी स्पर्श नहीं करता और यह सेंसर एक छोटी मशीन से जुड़ा होता है। इस सेंसर के माध्यम से मरीज के ब्लड प्रेशर, spo2, पल्स, हार्ट रेट, तापमान व ECG आदि की निरंतर रूप से निगरानी की जाती है। इनमें किसी भी असामान्यता की जानकारी तत्काल संबंधित नर्सिंग स्टाफ, स्टेशन दूरस्थ सेंटर मॉनिटरिंग सिस्टम को तथा संबंधित चिकित्सक के पास पहुंच जाती है। असामान्य स्थिति की जानकारी मिलते ही मरीज के समीपस्थ उपस्थित स्टाफ तुरंत ही मरीज को आवश्यक उपचार प्रदान कर दिया जाता है। इस तकनीक से मरीज के उपरोक्त वर्णित पैरामीटर में होने वाले असामान्य परिवर्तन का तत्काल ही पता लगने से मरीजों को त्वरित उपचार कर उनके जीवन को बचाने में कारगर सिद्ध होता है। छत्तीसगढ़ में सर्वप्रथम इस तकनीक का उपयोग अपोलो हॉस्पिटल बिलासपुर द्वारा आरंभ किया जा रहा है। सभी संबंधित स्टाफ एवं चिकित्सकों को इस संबंध में प्रशिक्षण दिया गया है। जिसका लाभ अंचल के सभी मरीजों को प्राप्त होगा। उन्होंने आगे बताया की अभी प्रयोग के तौर पर 10 बिस्तरों में यह सुविधा दी गई है। जैसे ही इसका परिणाम बेहतर आएगा इसके विस्तार की योजना बनाई जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
