बिलासपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बन रहे रिवर न्यू – 2 का काम लगभग पूरा हो गया है। लेकिन बेचिंग प्लांट अभी तक चालू है। ठेकेदार बाहर का काम लेकर रोज लाखों पीट रहा है और धूल तिलक नगर के लोग खा रहे है। आखिर किसके शह पर ये बेचिंग प्लांट अभी तक चल रहा है ? नगर निगम का कौन अधिकारी प्लांट चलाने के बदले में कमीशन खा रहा है ?
लोकतंत्र में व्यवस्था को बेहतर चलाने के लिए कानून बना है। कानून का पालन कराने के लिए नौकरशाहों की नियुक्ति की गई है। लेकिन दुर्भाग्य ये है कि जनता के ये नौकर रसूखदारों के आगे दुम हिला रहे है। जरा सा ताकतवर ठेकेदार या व्यवसायी सामने आया नहीं कि आगे पीछे दम हिलाने लगते है। जी हां हम ये बात इसलिए लिख रहे है क्योंकि एक बड़े ठेकेदार की मनमानी से तिलकनगर के निवासियों का जीना हराम हो गया है। रात दिन बेचिंग प्लांट से निकलने वाला धूल पूरे मोहल्ले को गर्दोंगुबार में डूबो रहा है। इस क्षेत्र के रहने वालों के घरों में धूल की मोटी परत जम गई है। कई तरह के स्वांस से संबंधित बीमारी हो रही है। लोग घर के बाहर या छत में धूप भी नहीं ताप सकते। क्योंकि दिनभर धूल उड़ रहा है। घरों के खिड़की दरवाजे 24 घंटे बंद रखने के बाद भी लोगों के खाने में, बिस्तर में, सोफे में धूल जम रहा है। इसको लेकर मोहल्ले वालों ने कई शिकायतें की लेकिन प्रशासन के कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। इधर ठेकेदार बीचिंग प्लांट से दीगर काम लेकर रोज माल बनाने में व्यस्त है। 24 घण्टे चल रहे प्लांट से सीमेंट, राखड़, रेत और गिट्टी का गर्द उड़ने और प्लांट के गड़गड़ाहट से यहां आसपास रहने वाले रहवासी त्रस्त हो चुके है। बिल्डिंग मटेरियल की गाड़ी लगाकर यहां से बिल्डरों, कॉलोनाइजर्स और बड़े भवन के मालिको को बेचने के लिए भेजा जा रहा वो भी तब जब रिवर व्यू -2 का काम पूरा हुये करीब डेढ़ साल हो गये है। प्लांट अभी भी 24 घण्टे सातों दिन चल रहा है। ठेका फर्म अब इसी प्लांट से शहर भर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यो के लिए मिक्स बिल्डिंग मटेरियल की सप्लाई किया जा रहा।
दरअसल अरपा किनारे सरकंडा पुल से लेकर इंदिरा देते तक दोनो तरफ सड़क बन रहा है। इस काम के लिए प्रशासन ने नदी किनारे बेचिंग प्लांट लगाने के लिए ठेकेदार को सरकारी जमीन उपलब्ध कराया था। कायदे के अनुसार एक तरफ का काम पूरा हो जाने के बाद प्लांट दूसरे साइड में लगाना चाहिए। लेकिन प्लांट को वहां से नहीं हटाया जा रहा है। इस प्लांट के कारण पूरा मोहल्ला पिछले चार पांच साल से परेशान है। एक तो ठेकेदार समय पर काम पूरा नहीं किया ऊपर से उसके बेचिंग प्लांट के कारण इलाके में रहने वाले त्रस्त है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
