बिलासपुर। डिप्टी रेंजर के साथ गाली गलौज और मारपीट करने वाले दो आरोपी को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना कोटा में डिप्टी रेंजर देव सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 02.01.2025 को ग्राम सेमरिया वन क्षेत्र में लकड़ी तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर जब वो सेमरिया पहुंचे तो देखा कि शिव तालाब के पास एक सफेद रंग का पिकप लकड़ी भरकर जा रहा था। जब लकड़ी का परिवहन करने वाले टम्पाल ध्रुव, दिनेश ध्रुव और अंधियार सिंह उर्फ भूरवा से डिप्टी रेंजर एवं गार्ड से पूछताछ की तो गाली गलौज करने लगे। जब डिप्टी रेंजर कार्रवाई करने पर अड़े तो तीनो ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। रिपोर्ट लिखने के बाद थानेदार ने इसकी जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती अर्चना झा एवं SDOP कोटा श्रीमती नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में आरोपी टम्पाल ध्रुव और अंधियार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एक फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ धारा 121(1), 132, 221, 296, 351(1), 3(5) बी. एन. एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
आरोपी :– 1. टम्पाल ध्रुव पिता स्व गोविंद सिंह ध्रुव उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सेमरिया थाना कोटा जिला बिलासपुर (छ. ग.)
02 अंधियार सिंह पिता गोविद उम्र 60 साल साकिन सेमरिया थाना कोटा
03 दिनेश ध्रुव पिता अंजोर सिंह उम्र 24 साल साकिन सेमरिया थाना कोटा
कार्यवाही में प्रभारी राज सिंह उप निरीक्षक मीना ठाकुर , सहायक उप निरीक्षक हेमंत पाटले , एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
