बिलासपुर। आबकारी विभाग टीम ने राजकिशोर नगर फेस 2 स्थित चिल्ड्रन वैली स्कूल के पास गीता विहार से मध्यप्रदेश की 28 बोतल अंग्रेजी शराब जप्त की है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
आबकारी सहायक आयुक्त नवनीत तिवारी ने बताया कि आबकारी आयुक्त आर संगीता के निर्देश और कलेक्टर अवनीश शरण के आदेश पर गुरुवार की रात आबकारी विभाग की टीम ने राजकिशोर नगर में छापामार कार्रवाई की है। यह छापा मुखबिर की सूचना पर की गई है। विभाग को मुखबीर से जानकारी मिली थी कि कुछ लोग राजकिशोर नगर फेस 2 स्थित चिल्ड्रन वैली स्कूल के पास गीता विहार में दूसरे राज्य की शराब चोरी छिपे बेच रहे हैं। जानकारी मिलते ही सहायक आबकारी अधिकारी छवि पटेल, सहायक आबकारी अधिकारी कल्पना राठौर और वृत प्रभारी ऐश्वर्या मिंज की अगुवाई में टीम को रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर दो लोगों से मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब जो तस्करी करके लाई गई थी के जप्त किया। दोनो आरोपियों से टीम ने मध्यप्रदेश की कुल 28 बोतल के साथ 21 लीटर अग्रेजी शराब बरामद किया है।
सहायक आबकारी आयुक्त नवनीत तिवारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में दूसरे राज्य की शराब के क्रय विक्रय और उपयोग पर प्रतिबंध है। मामले को लेकर लगातार छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। बीती रात्रि टीम ने दो प्रकरण कायम कर मौके से कान्टेक्स XXX रम की 13 बोतल, तीन बोतल 1965 स्प्रिट, XXX प्रीमियम रम व्हीस्की और आफिसर च्वाइस की 12 बोतल जब्त किया है। तस्करी की शराब रखने और बेचने के आरोप में दो आरोपियों रिजवान कुरैशी और सुरेन्द्र को गिरफ्तार भी किया गया है। दोनो आरोपी राजकिशोर नगर के ही रहने वाले हैं। टीम ने आरोपी रिजवान कुरैशी से अलग अलग ब्राण्ड की कुल 8 लीटर मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब जब्त किया है। सुरेन्द्र से करीब 14 लीटर मध्यप्रदेश की अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 36, 59 (क) का 02 प्रकरण दर्ज किया गया है। दोनो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
