बीजापुर। बीजापुर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। पुलिस ने पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड के मालाल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें मुख्य आरोपी रितेश चंद्राकर भी शामिल है। सभी से पूछताछ शुरू कर दी गई है। इधर पत्रकारों ने बीजापुर के नेशनल हाईवे में चक्काजाम कर दिया है।
बताया जा रहा है कि हत्या के बाद फरार आरोपी ठेकेदार रितेश चंद्राकर दिल्ली से पकड़ा गया है। ठेकेदार रितेश को पुलिस की टीम दिल्ली से बीजापुर लेकर आ गई है। पत्रकार हत्याकांड में कई अन्य आरोपियों के शामिल होने की भी आशंका है। फिलहाल पकड़े गए सभी आरोपियों से पुछताछ की जा रही है।
आपको बता दें पत्रकार मुकेश चंद्राकर की लाश आरोपी ठेकेदार रितेश चंद्राकर के सेप्टिक टैंक में से मिली है। मुकेश के शव को टैंक में छुपाकर ऊपर से कंक्रीट की ढलाई कर दी गई थी। पुलिस को शव निकालने के लिए जेसीबी चलाकर टैंक तोड़ना पड़ा था। बताया जा रहा है कि पत्रकार की हत्या कुल्हाड़ी मारकर किया गया है। सिर के नीचे गहरी चोट के निशान मिले है।
मुकेश चंद्राकर के सहयोगी पत्रकारों का आरोप है कि ठेकेदार ने सुनियोजित तरीके से इस मर्डर को अंजाम दिया है। अन्य जर्नलिस्ट के दबाव में आकर ही पुलिस ने कार्रवाई की थी, जब मुकेश का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि नए साल के पहले दिन मुकेश चंद्राकर ने सोशल मीडिया के जरिए सभी को बधाइयां दीं थी। उसी दिन ठेकेदार रितेश चंद्राकर ने फोन कर के उसे बस स्टैंड के पास बने अपने यार्ड में बुलाया था। आशंका है कि वहीं मुकेश की हत्या की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
