कोरबा। एक सड़क हादसे में SECL के दो कर्मचारियों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चारों कर्मचारी कार में सवार होकर सूरजपुर जा रहे थे। तभी कर अनियंत्रित होकर 25 फिट गहरी खाई में गिर गई।मिली जानकारी के अनुसार एक कार में सवार होकर चार लोग कोरबा जिले के कुसमुंडा से सूरजपुर श्रीनगर कोटपटना जा रहे थे। कार में गणेश प्रजापति (35), रुद्रेश्वर गोड़ (35), बिहारी प्रजापति और श्यामलाल प्रजापति सवार थे।
इस दौरान बागों थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी के मदनपुर घाटी के पास कार अनियंत्रित होकर 25 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में गणेश प्रजापति और रुद्रेश्वर गोड की घटना स्थल पर ही वाहन में दबने से मौत हो गई। बिहार प्रजापति और श्यामलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनो को राहगीरों की मदद से बाहर निकाला गया और तत्काल 108 की मदद से अस्पताल के लिए रवाना किया गया। जहां दोनों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि मृतक गणेश प्रजापति SECL कुसमुंडा में सीपीएल विभाग में काम करता है, जबकि दूसरा मृतक रुद्रेश्वर गोंड SECL के केबल विभाग में पदस्थ है। सूचना मिलते ही मोरगा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव का पंचनामा पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। जबकि घटना में वाहन में फंसे शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलकर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
