पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड : तीन आरोपी गिरफ्तार, चचेरा भाई निकला हत्यारा, पढ़े पूरी खबर….

बीजापुर। पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड मामले में रेंज के आईजी पी सुन्दराजन ने बड़ा खुलासा है। पुलिस ने इस मामले में 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने जो मुख्य आरोपी है वह मृतक का चचेरा भाई है।

आईजी ने स्थानीय मीडिया को प्रेसवार्ता लेकर बताया कि पत्रकार मुकेश चन्द्रकार की हत्या के प्रकरण के तीन आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। प्रकरण की अग्रिम विवेचना के लिए मयंक गुर्जर(IPS), अति0पुलिस अधीक्षक बीजापुर के नेतृत्व में एसआईटी (विशेष जांच दल) गठित की गई है। इसके अलावा फारेंसिक टीम द्वारा साईटिफिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना की जा रही है। मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य आरोपियों के समस्त संपत्तियों, बैंक खातों के सबंध में जानकारी ली जा रही है। सुरेश चन्द्रकार के तीन बैंक खातों को होल्ड पर रखा गया है। अन्य खातों के सबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।
आईजी ने बताया कि पत्रकार मुकेश चंद्रकार के 01 जनवरी की रात लगभग 08.30 बजे से अपने घर से लापता होने की सूचना उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने थाना कोतवाली बीजापुर में 02/01/2025 के रात्रि 07.30 बजे दी थी। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली बीजापुर में गुम इंसान क्रमांक 01/2025 दर्ज कर जांच में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने पत्रकार मुकेश चंद्रकार पिता स्व0 चेन्ना चंद्रकार उम्र 32 वर्ष निवासी बासागुड़ा हाल पुजारीपारा बीजापुर के लापता होने की सूचना मिलने पर तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक युलैंडन यार्क के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोतवाली बीजापुर निरीक्षक दुर्गेश शर्मा समेत कई अधिकारियों की 03 टीम का गठन कर गुम इंसान की तलाश शुरू की। जांच के दौरान मुकेश चंद्रकार के रिश्तेदार, मीडिया साथियों से मुकेश चन्द्रकार के गुम होने के सबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ पर संदेह में आए व्यक्तियों की CDR एवं लोकेशन लिये गये। मृतक के लास्ट लोकेशन के आधार पर 02/01/2025 को रात में ही चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़ा के सभी रूम को खुलवाकर चेक किया गया। तकनीकी साक्ष्य एवं पूछताछ के माध्यम से प्राप्त जानकारी के अनुसार अलग-अलग जगहों पर खोजबीन की गई।03/01/2025 को मुकेश चन्द्रकार के सकुशल पतासाजी के हरसंभव प्रयास किये गये, अनहोनी के आशंका को भापते हुऐ सुरेश चन्द्रकार के बाड़ा में बैडमिंटन कोर्ट में नये फ्लोरिंग हुए सेप्टीक टैंक को देखकर हालात से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुऐ दोपहर लगभग 02:30 बजे तहसीलदार एवं एफएसएल टीम की मौजुदगी में नये फ्लोरिंग स्थान को जेसीबी की मदद से तोड़कर पुराने संरचना में से टैंक के ढक्कन को खोला गया।
सेप्टीक टेंक का ढक्कन खोलने पर टेंक से 01 पुरूष का शव दिखा, जिसके हाथ में बने टेटू से शव का शिनाख्त पत्रकार मुकेश चन्द्रकार के रूप में हुई। फॉरेंसिक टीम ने शव पंचनामा के दौरान प्रथम दृष्टया ये पाया गया मृतक के सिर, पीठ, पेट एवं सीने में कठोर एवं ठोस हथियार से वार किया गया था। शव पंचनामा के पश्चात 04/01/2025 को पोस्टमार्टम कार्यवाही की गई। प्रकरण में बीएनएस की धारा 103, 238, 61, 3(5) के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस दौरान 03/01/2025 को घटना के संदेही को पकड़ने हेतु गठित 01 टीम को रायपुर भेजा गया। घटना के संदेही रितेश चन्द्रकार को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़ा गया और घटना के अन्य संदेही महेन्द्र रामटेके (सुपरवाईजर) एवं दिनेश चन्द्रकार को बीजापुर से पकड़ा गया है। घटना के आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार से  पूछताछ और जांच में यह बातें खुलकर आई है कि पत्रकार स्व मुकेश चन्द्रकार और रितेश चन्द्रकार रिश्ते में भाई लगते थे। 01/01/2025 की रात को लगभग 08:00 बजे मृतक स्व मुकेश चन्द्रकार एवं आरोपी रितेश चन्द्रकार के बीच मोबाईल पर बातचीत हुई। इसके बाद मृतक स्व0 मुकेश चन्द्रकार एवं आरोपी रितेश चन्द्रकार बीजापुर की चट्टान पारा स्थित ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार के बाड़े में पहुंचे और रात्रि भोजन करने लगे। इसी दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार ने मृतक स्व मुकेश चन्द्रकार से पारिवारिक सबंध होने के बावजूद हमारे कामधाम में सहयोग करने के बजाय बाधा डालने की बात को लेकर बहस हुई। इस दौरान आरोपी रितेश चन्द्रकार ने सुनियोजित तरीके से बाड़े में उपस्थित उनके सुपरवाईजर महेन्द्र रामटेके के साथ मिलकर मुकेश चन्द्रकार के सिर, छाती, पेट एवं पीठ पर लोहे के रॉड से वार किया। दोनो के हमले से मुकेश चन्द्रकार की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृत्यु के बाद शव को ठिकाने लगाने के उद्देश्य से शरीर को पास के सेप्टीक टेंक में डाल दिया और उसे स्लेब के ढक्कन से बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी रितेश चन्द्रकार ने अपने बड़े भाई दिनेश चन्द्रकार जो जगदलपुर में अपने बड़े भाई सुरेश चन्द्रकार एवं अन्य परिजनों के साथ मौजूद थे, उनसे संपर्क कर घटना के बारे में जानकारी देकर बोदली की ओर रवाना हुए। इस दौरान दिनेश चन्द्रकार तुरंत जगदलपुर से निकलकर बोदली पहुंचे। रितेश चन्द्रकार, महेन्द्र रामटेके एवं दिनेश चन्द्रकार की मुलाकात बोदली में हुई और साक्ष्यों को मिटाने की योजना बनाई। आरोपी रितेश चन्द्रकार, महेन्द्र रामटेके एवं दिनेश चन्द्रकार द्वारा प्रयुक्त हथियार एवं मृतक के मोबाईल को ठिकाना लगाने के लिए अलग-अलग जगह गये। उसके बाद रितेश चन्द्रकार ने अपने बड़े भाई दिनेश चन्द्रकार को सेप्टीक टेंक में प्लास्टर कराने बोलकर बड़े भाई ठेकेदार सुरेश चन्द्राकर के वाहन से रायपुर के लिए रवाना हो गया। रितेश चन्द्राकर 02/01/2025 की शाम को रायपुर से दिल्ली चला गया। 02/01/2025 के सुबह दिनेश चन्द्रकार ने सेप्टीक टेंक की फ्लोरिंग नये सिरे से करा दी। प्रकरण में अब तक कुल तीन आरेपी 1. रितेश चन्द्रकार, 2. दिनेश चन्द्रकार एवं 3. महेन्द्र रामटेके को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अग्रिम पूछताछ की जा रही है। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज द्वारा पत्रकार स्व0 मुकेश चन्द्रकार के हत्या के प्रकरण में जिला बीजापुर के कोतवाली थाना में पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 01/2025 की अग्रिम विवेचना हेतु मयंक गुर्जर(IPS), अति0पुलिस अधीक्षक, बीजापुर के नेतृत्व में गठित की गई 11 सदस्यीय SIT टीम को सौंपा गया है। प्रकरण के फरार आरोपी ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार की गिरफ्तारी के लिए पृथक –पृथक से 04 पुलिस टीम उनकी संभावित Locations पर घेराबंदी की जा रही है ।

पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज, जगदलपुर सुंदरराज पी द्वारा बताया गया कि- पत्रकार साथी स्व मुकेश चन्द्रकार की हत्या के प्रकरण में शामिल किसी भी आरोपी बख्शा नहीं जायेगा। जांच हेतु गठित SIT टीम द्वारा साईटिफिक एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर विवेचना कर जल्द से जल्द न्यायालय में अभियोजन हेतु चार्ज रिपोर्ट प्रस्तुत की जावेगी। ठेकेदार सुरेश चन्द्रकार द्वारा अवैध तरीके से निर्माण की गई याद को भी ध्वस्त कर दिया है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *