बिलासपुर। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का कहना है कि हमारी पार्टी ने पहले विधानसभा चुनाव जीता फिर लोकसभा का चुनाव जीता इसके बाद उप चुनाव भी जीते। अब नगरी निकाय और त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव भी जीतेंगे।
केन्द्रीय आवासन मंत्री तोखन साहू ने कहा भारत सरकार ने माता कर्मा के नाम पर डाक टिकट जारी किया है। यह कम ना केवल साहू समाज के लिए बल्कि मानवता की देवी का बहुत बड़ा सम्मान है। माता कर्मा साहू समाज की अराध्य देवी हैं। उन्होने मानव समाज की सेवा में अपना सर्वस्व अर्पित किया है। भारत सरकार ने डाक टिकट जारी कर साहू समाज की दशकों पुरानी मांग को 10 दिन में पूरा करके समाज और मानवता का मान बढ़ाया है। उन्होंने इस बात से इनकार किया कि यह डाक टिकट चुनावी लाभ लेने के लिए जारी किया गया है। जब उनसे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ठेकेदार से सांठगांठ के आरोप के संबंध में पूछा गया तो कहा कि भूपेश बघेल को पहले अपना गिरेबान झांक कर देखना चाहिए। वे ठगी करके सत्ता में आए थे और 5 साल में छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार के दलदल में डाल दिया, अब तिलमिला रहे है। सत्ता पाने के लिए कुछ भी कर और कह रहे हैं। भूपेश बघेल ने अपने ही नेताओं का सम्मान नहीं किया। ढाई- ढाई साल की घोषणा हुई थी। उन्हें बताना चाहिए कि इस फार्मूले को उन्होंने क्यों पालन नहीं किया। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस का आरोप है कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में संभावित हार को देखते हुए बार बार चुनाव टाल रही है। तो उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भी कांग्रेस कुछ ऐसा ही दावा कर रही थी। लेकिन भाजपा ने भूपेश की निकम्मी सरकार को हटा दिया। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन जनता 11 में 10 सीट बीजेपी को दिया, उपचुनाव में भी हम जीते। अब निकाय और पंचायत चुनाव में भी जीतेंगे। क्योंकि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार जनता की आकांक्षाओं को पूरा कर रही है। बीजापुर में पत्रकार की हत्या और छत्तीसगढ़ की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर तोखन साहू ने कहा कि कानून व्यवस्था फेल होने की बात नहीं है। इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। मामला सरकार के संंज्ञान में है। पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं। दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी। विश्वास दिलाता हूं कि कोई भी दोषी नहीं बचेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 28, 2026बकरा – बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, किसान के कोठे में सेंध लगाकर ले गए 19 बकरा – बकरी, सभी चोर मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
