बिलासपुर। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित कर्मचारी संघ द्वारा आज नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक कर्मचारियों के प्रतिभावान बच्चों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बैंक के सेवानिवृत कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह में बतौर मुख्य अतिथि जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भागवत यादव, पूर्व अध्यक्ष शशांक शेखर दुबे, आशीष दुबे, सुशील जोशी, तरु तिवारी, सूर्यकांत जैसवाल उपस्थित थे। समारोह में इस वर्ष 2024 में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से बद्री कश्यप, रंजना पांडे, विंध्यवासिनी सिंह, माधव सिंह चौहान, जवाहरलाल यादव, बद्री कश्यप शामिल थे। उन्हें श्रीफल, साल और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसी प्रकार से आज बैंक के ऐसे 15 कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने बैंक के हित में हित में उत्कृष्ट कार्य किया है। ऐसे कर्मचारियों में प्रमुख रूप से योगेंद्र पात्रै, सुशील जोशी, नेहा पांडे, आशीष दुबे, मीनाक्षी शर्मा, अनुराग निर्मलकर, संतोष सिंह ठाकुर, देवेंद्र देवांगन, रशीद खान, रेशम लाल तिवारी, विनय साहू, अजय कुमार सिंह, राजेश बानवे, अनुभव मसीह, पवन कुमार क्षत्रिय को श्रीफल एवं साल से सम्मानित करते हुए उन्हें इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी ने इस अवसर पर 40 से अधिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सभी बच्चे बोर्ड परीक्षा और महाविद्यालयीन परीक्षा में सर्वाधिक अंकों के साथ परीक्षा पास की है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी ने इस अवसर पर कहा है कि कर्मचारी संघ के द्वारा यह सम्मान समारोह बहुत ही अच्छा अच्छा आयोजन किया गया है। ऐसे कार्यक्रम बैंक कर्मचारी के हित में लगातार होना चाहिए, जिसमें बैंक कर्मचारी एवं उनके परिवार में उत्साह का वातावरण बना रहे। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भागवत यादव ने सभी सम्मानित कर्मचारियों तथा प्रतिभावान बच्चों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन लगातार होता रहेगा। उनके कार्यकाल का यह पहले आयोजन है और आगे भी अपने बैंक परिवार के बच्चों को प्रोत्साहन करने के लिए समय-समय पर कार्यक्रम होते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब वह कर्मचारी संघ का अध्यक्ष बना था उसी समय कर्मचारियों के हित में भी लगातार काम करने का संकल्प लिया था। चुनाव के समय जो वादे किए थे उसे आज पूरा कर रहे हैं। इस अवसर पर शशांक शेखर दुबे ने कहा कि बैंक की उत्तरोत्तर वृद्धि एवं प्रतिभावान बच्चों के सम्मान के लिए यह गौरवशाली क्षण है। यह कार्यक्रम होते रहना चाहिए उन्होंने अपने कार्यकाल की भी जानकारी देते हुए कर्मचारियों को समर्थन किया। शशांक शेखर दुबे ने कहा जब वे अध्यक्ष थे तो उनके कार्यकाल में भी इस तरह के आयोजन लगातार हुए थे। कार्यक्रम का संचालन सुशील जोशी ने किया, आभार प्रदर्शन आशीष दुबे के द्वारा किया गया। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने पूरे परिवार के साथ भोज का आयोजन किया गया। आज के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सभी शाखाओं के अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिवार मौजूद थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 29, 2026इनामी नक्सली कमांडर ढेर, पांच लाख था इनाम, अब नक्सलियों के लिए बचा है दो दिन का समय
शिवरीनारायणMarch 28, 2026युवोजल-उत्सव का साप्ताहिक अभियान सफलतापूर्वक संपन्न, सोनाखान के युवाओं ने संभाली जल संरक्षण की जिम्मेदारी
बिलासपुरMarch 28, 2026रिसार्ट का मैनेजर पकवा रहा था चीतल का मांस, 6 गिरफ्तार, चीतल के मांस के लिए चर्चित है रिसॉर्ट
बिलासपुरMarch 28, 2026अब पेट्रोल-डीजल पर निगरानी, अनावश्यक वितरण पर लगी रोक, केवल वाहनों को ही मिलेगा
