सूरजपुर। सूरजपुर से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है। यहां जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतक स्थानीय पत्रकार के माता-पिता और भाई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए है जिन्हें पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है।
मिली जानकारी के अनुसार हत्या की ये वारदात प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गंवा पुलिस चौकी की है। संतोष टोप्पो स्थानीय पत्रकार है। संतोष अपने माता-पिता और भाई के साथ निवास करते है। प्रतापपुर ब्लॉक के जगन्नाथपुर डुबकापारा में माधे टोप्पो के परिवार की 7 एकड़ जमीन है। जिसके बंटवारे को लेकर उसके भाई से विवाद चल रहा था। आज फसल लगाने को लेकर दोनों भाइयों और उनके परिवार के बीच मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि माधे टोप्पो के भाई ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें उसकी पत्नी बसंती टोप्पो (53), बेटा नरेश टोप्पो (31) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि माधे टोप्पो (60) गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। मामले को लेकर खड़गवां पुलिस जांच में जुटी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक परिवार ने दो महीने पहले जिला सत्र न्यायालय और एसडीएम कोर्ट से साढ़े सात एकड़ जमीन का केस जीता था। शुक्रवार को मृतक परिवार खेत की जुताई करने पहुंचा था। इसी दौरान करीब 8 से 10 लोग उनके ऊपर लाठी, डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से संतोष सदमें में है। जबकि वारदात के बाद से आरोपी परिवार सहित फरार है। जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
जांजगीर जिलाAugust 12, 2026पोस्ट ऑफिस के एजेंट ने लगाया 150 लोगों को चुना, 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का गबन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 11, 2026कवर्धा में नकली नोट छापने और चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार, 12 लाख 50 हजार रुपए के नकली नोट जप्त
बिलासपुरAugust 11, 2026खंभे से बिजली तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, 4 बंडल तार और ओमिनी कार जप्त
