बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने तीन युवकों पर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने लड़की के साथ विवाद करने से मना करने पर तीन लोगों पर चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि अटल आवास अशोक नगर की रहने वाली चंद्रासिनी ध्रुव ने 09.01.25 के रिपोर्ट दर्ज कराया कि शाम करीब 05.20 बजे अपने सहेली दुर्गा को फोन लगाई तो उसकी सहेली दुर्गा ने बताया कि कान्हा यादव पड़ोस की रहने वाली लड़की के साथ विवाद कर रहा था। तुम्हारे भाई ओमप्रकाश ध्रुव और उसका दोस्त विकास यादव, पवन यादव बीच बचाव करने गए। इससे नाराज होकर कान्हा यादव ने चाकू से तीनो पर प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया है। इसके बाद तुम्हारे भाई ओमप्रकाश धु्रव और उसका दोस्त विकास यादव, पवन यादव को आसपास के लोग ईलाज के लिए सिम्स में भर्ती किये हैं। जब वह सिम्स जाकर देखी तो इसका भाई ओमप्रकाश धु्रव एवं उसके दोस्त विकास याव, पवन यादव सिम्स में भर्ती थे और सभी का ईलाज चल रहा था। घटना के बारे में पूछने पर बताया कि कान्हा यादव पड़ोस की रहने वाली लड़की के साथ झगड़ा कर रहा था जिसे मना किये तो नाराज होकर चाकू से हम तीनो पर हमला कर दिया। रिपोर्ट करने पर जुर्म दर्ज किया गया और विवेचना में लिया गया। थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. निलेश पाण्डेय के दिशा निर्देश में में टीम तैयार कर तत्काल आरोपियों की तलाश की गई और आरोपी कान्हा यादव को अशोक नगर अटल आवास से पकड़ा गया। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने घटना करना स्वीकार किया। जिससे आरोपी कान्हा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
00 नाम आरोपी
01. कान्हा यादव पिता शिवशंकर यादव उर्फ सोनू उम्र 18.2 वर्ष निवासी अटल आवास अशोक नगर सरकण्डा थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 27, 2026सहकारिता मंत्रालय के पाँच वर्ष पूर्ण, मनेगा सहकारिता सप्ताह, रूपरेखा तैयार, 29 जून से 6 जुलाई तक जिलेभर में होंगे कार्यक्रम
UncategorizedJune 27, 2026कौड़ी काम का नहीं 200 करोड़ का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, न डॉक्टर, न नर्स और न ही वार्ड ब्वाय, कांग्रेस नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरJune 26, 202628 जून को सजेगा प्रदेश स्तरीय ‘सराफा महासम्मेलन’ का भव्य मंच, सराफा एसोसिएशन के 2 साल बेमिसाल, तीसरे साल में बनेगी नई मिसाल
बिलासपुरJune 25, 2026बेलतरा में रेत-मुरम माफिया पर कार्रवाई की मांग को लेकर विजय केशरवानी की चेतावनी, 7 दिन का दिया अल्टीमेटम, नहीं तो होगा जनआंदोलन
