बिलासपुर। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बिलासपुर सेंट्रल जेल के शिक्षक हेमंत नामदेव को बंदियों के लिए सुधारात्मक कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के द्वारा सराहनीय सुधार सेवा पदक 2024 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान रायपुर के पुलिस मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल रमन डेका के द्वारा दिया गया। राज्यपाल द्वारा हेमंत नामदेव को सम्मान स्वरूप मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। वर्ष 1998 से जेल शिक्षक के पद पर कार्यरत हेमंत नामदेव वर्तमान में सेंट्रल जेल बिलासपुर में जेल शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उन्हें अपने सेवा काल में बंदियों के लिए शिक्षा के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यो के फल स्वरुप सराहनीय सुधार सेवा पदक से अलंकृत किया गया है। भारत के राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने जेल शिक्षक हेमंत कुमार नामदेव के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने प्रशस्ति पत्र में कहा है कि आपके द्वारा प्रदत्त सराहनीय सेवा के उपलक्ष में आपको सराहनीय सुधारात्मक सेवा पदक सहर्ष प्रदान करती हूं। इस सम्मान की घोषणा राष्ट्रपति भवन से 15 अगस्त 2023 को हुई थी। महामहिम राज्यपाल रमन डेका के हाथों हेमंत नामदेव के अलावा जेल एवं पुलिस विभाग के प्रदेश के 29 कर्मचारियों को 26 जनवरी के दिन महामहिम राज्यपाल के द्वारा विशिष्ट राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मुख्यमंत्री अरुण साव, प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अशोक जुनेजा, जेल डीजीपी हिमांशु गुप्ता, एवं छत्तीसगढ़ के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी एवं मंत्रिमंडल के सदस्य के सदस्य राज भवन में मौजूद थे। बिलासपुर सेंट्रल जेल अधीक्षक खोमेश मांडवी तथा अधिकारी कर्मचारियों ने पदक प्राप्त करने वाले हेमंत नामदेव को बधाई दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
