जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केरा में एक बर्थ डे पार्टी खूनी संघर्ष में बदल गया। इस संघर्ष में भाभी ने अपने देवर पर कुल्हाड़ी से हमलाकर लहू लुहान कर दिया है। फिलहाल हमले में घायल देवर का CHC नवागढ़ में इलाज चल रहा है और महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम केरा का है। यहां के भाटापारा में शुक्रवार की शाम पुष्पा बंजारे के घर बर्थ पार्टी चल रही थी। बर्थडे पार्टी में पुष्पा का देवर राम खिलावन बंजारे शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा था और पार्टी के बीच उल्टी करने लगा। इस पर पुष्पा ने नाराजगी जताई, जिसके बाद दोनों में विवाद शुरू हो गया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब राम खिलावन ने भाभी के साथ मारपीट शुरू कर दिया और उसका गला दबाने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए पुष्पा ने पास में रखी कुल्हाड़ी उठाई और देवर के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में राम खिलावन गंभीर रूप से घायल होकर लहूलुहान हालत में जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद पार्टी में भगदड़ मच गया और लोग भाग खड़े हुए। घर के सदस्य घटना के बाद सकते में आ गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम के आरक्षक अभिषेक जायसवाल मौके पर पहुंचे और घायल राम खिलावन को सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। जबकि नवागढ़ पुलिस ने पुष्पा बंजारे को गिरफ्तार करके मामले को जांच में ले लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
