शिवरीनारायण। शिवरीनारायण में नगरीय निकाय चुनाव का प्रचार-प्रसार जोर शोर से चल रहा है। अधिकांश प्रत्याशी अपने अपने जीत के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। जिससे नगर का माहौल भी बिगड़ रहा है। सीटी चुनाव चिन्ह पर लड़ रहे नगर पंचायत शिवरीनारायण के अध्यक्ष के निर्दलीय प्रत्याशी डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य के घर जो पुराने रपटा मार्ग में स्थित है, में किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा विगत रात्रि पथराव किया गया है। डा. कैवर्त्य ने इस घटना की लिखित शिकायत शिवरीनारायण थाने में की है और उन्होंने इसकी प्रतिलिपि गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन रायपुर एवं पुलिस अधिक्षक जांजगीर-चांपा को भी प्रेषित की है और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है। उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व इसी रपटा मार्ग में रात्रि के समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने एक मोटर सायकल को भी आग के हवाले कर दिया। जिससे मोटर सायकल जल कर खाक हो गई। इससे स्पष्ट है कि नगर में कानून की लचर व्यवस्था है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
