रायगढ़। दो युवक तलवार लेकर थाने पहुंचा और लहराते हुए रिल भी बनाया। इसके बाद गाना अपलोग कर इंस्टाग्राम में वायरल किया गया। अब सवाल ये उठ रहा है कि वीडियो बनाते समय थाने का स्टाफ कहां था ? पूरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार रामनवमी के दिन दो युवक रील बनाने के लिए चक्रधर नगर थाना पहुंच। दोनो युवकों के हाथ में खुली तलवार थी। थाना परिसर में घुसते ही तलवार लहराते हुए श्लो मोशन में वीडियो बनाने लगे और रील में गाना अपलोड किया… एक बात बता दूं.. आप से.. नहीं डरता किसी के बाप से..। दोनो युवक यहीं नहीं रुके पूरा वीडियो रूपेन्द्र नामक आइडी से इंस्टाग्राम में पोस्ट भी किया गया। इसके बाद यह वीडियो वायरल होने लजी। तब इसकी शिकायत रायगढ़ पुलिस को की गई और पुलिस प्रशाशन इसे संज्ञान में लिया और तत्काल वीडियो में दिखाई देने वाले युवकों की तालाश शुरू हुई। पहचान होने के बाद दोनों युवकों को थाना लाया गया। जब उनसे पूछताछ शुरू हुई तो युवकों ने पुलिस के बताया कि मौज-मस्ती के उद्देश्य से वीडियो बनाया था। दोनो युवकों के बयान से स्पष्ट है कि प्रदेश के थाने मौज – मस्ती वाला स्थान हो गया है। फिलहाल पुलिस ने दोनों युवकों को समझाईश देते हुए उठक बैठक कराया और गलती की माफी मांगी। पुलिस ने इंस्टाग्राम से पोस्ट को डिलीट भी कराया। लेकिन जिस थाने में तलवार लेकर रिल बनाई गई वहां के किसी भी पुलिसकर्मी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
