दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सैलूद में मंत्रालय के दो कर्मचारी नहर के तेज बहाव में बह गए है। दोनों कर्मचारी धमतरी से बिलई माता के दर्शन कर वापस लौट रहे थे। SDRF की टिम दोनो की तलाश में जुटी है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना उतई थाना क्षेत्र का है। मंत्रालय के दो कर्मचारी प्रहलाद यादव धनोरा निवासी और नंदकिशोर धुर्वे कसारीडीह निवासी बिलई माता के दर्शन करने गए थे। दोनों कर्मचारियों देवी दर्शन कर लौट रहे थे। तभी दोनों ने तांडूला नहर के पास गाड़ी रोककर कुछ समय विश्राम करने का निर्णय लिया। इसी बीच नंदकिशोर धुर्वे नहर में पैर धोने के लिए उतरा और पैर फिसलने के कारण तेज बहाव में बह गया। उसे बचाने के लिए प्रहलाद भी नहर में कूद पड़ा लेकिन वह भी तेज बहाव में बह गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे, प्रशासन भी सक्रिय हुआ और खोजबीन शुरू की गई। दोनो की तलाश करने के लिए SDRF की टीम को बुलाया गया। SDRF की टिम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू की लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सोमवार सुबह एक बार फिर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है। मौके पर स्थानीय पुलिस, गोताखोरों की टीम और SDRF भी मौजूद हैं। देर शाम तक दोनों का पता नहीं चला था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
