शिवरीनारायण। जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण में भाजपा नेता शासकीय भूमि में आलिशान बिल्डिंग तान रहा है। खरौद रोड में रियान होटल के बगल में ख.न. 629 पर बन रहे बिल्डिंग के संबंध में जब शिकायत हुई तो तहसीलदार आए और केवल मिक्सचर मशीन जप्तकर लौट गए।
राजस्व विभाग को शिकायत मिली है कि शिवरीनारायण खरौद रोड में शासकीय भूमि खसरा नम्बर 629 रकबा 0.121 हे. के एक बड़े हिस्से में भाजपा नेता आनंद केडिया अवैध कब्जा कर उसमें निर्माण कर रहा है। जिस जमीन पर बेजा कब्जाकर निर्माण किया जा रहा है वह 4 डिसमील है और शिवरीनारायण – खरौद मुख्य सड़क मार्ग होने के कारण ये जमीन आज करोड़ों की है। लेकिन सत्ता पक्ष में बैठे नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत और नपं. के जनप्रतिनिधियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। क्योंकि जो खसरा नंबर 629 के कुछ भू भाग पर कब्जा है वह भी भाजपा नेता का है और नपं.अध्यक्ष खेमे से तालुक रखते हैं। नगर के एक युवा नेता गौरव केशरवानी ने हाल ही में इस मामले को गंभीरता से लेकर इसे नगर विकास में बाधा मानते हुए नगर की इस बेशकीमती भूमि से कब्जा हटवाने तहसीलदार शिवरीनारायण, अनुविभागीय अधिकारी जांजगीर तथा कलेक्टर जिला जांजगीर-चाम्पा से शिकायत की। जिस पर तहसीलदार अविनाश चौहान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के बाद भवन निर्माण पर 6 जून को स्थगन आदेश जारी किया। लेकिन इस भाजपा नेता ने इस आदेश की धज्जी उड़ाते हुए भवन का निर्माण कार्य निर्बाध रूप से जारी रखा। इसकी जानकारी होने पर तहसीलदार अविनाश चौहान ने उन्हे रविवार को समझाईश देकर भवन निर्माण कार्य बंद करा दिया था। इसके बावजूद भी भाजपा नेता अपने हरकत से बाज नही आया और आज सुबह लगभग 4 बजे से ही अपने भवन का ढलाई कार्य करने लगे। इसकी जानकारी तहसीलदार को हुई तो वे आर.आई. व पुलिसबल के साथ मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य में उपयोग कर रहे मिक्सचर मशीन को जब्त कर थाने के सुपुर्द कर दिया। नगर में चर्चा है कि अब ये तथाकथित भाजपा नेता मामला को रफा-दफा कराने अधिकारियों पर राजनीतिक दबाव बना रहे है।
एक ओर छ.ग. की भाजपा सरकार प्रदेश भर में सुशासन तिहार मना रहे हैं और वहीं दूसरी ओर भाजपा के कुछ ऐसे तथाकथित नेता अपने निजी स्वार्थ को पूरा करने अधिकारियों के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर कानून व्यवस्था बिगाड़ने में लगे हैं। इन परिस्थितियों में अब देखना है कि इस सम्पूर्ण मामले में प्रदेश में बैठी सुशासन की सरकार भ्रष्टाचारी और अवैध कब्जा करने वाले पर क्या कार्यवाही करते है। इस बेशकीमती निर्माणाधीन आलीशान भवन को कब तक धराशायी करते हैं शासन प्रशासन इस पर कब बुलडोजर चलायेंगी, यह आने वाले समय बताएगा। फिलहाल नागरिकों में इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
शिवरीनारायण तहसीलदार अविनाश चौहान का कहना है कि शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण के विरूध्द चार दिन पहले ही स्थगन आदेश जारी कर दिये थे। उसके बाद भी वहां निर्माण कार्य जारी था आज जानकारी मिलने पर सुबह मौके पर पहुंच कर मिक्सचर मशीन को जब्त कर पुलिस के सुपुर्द कर दिए हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
